{"_id":"667033bc28b4dbaa540cfa8b","slug":"jaipur-news-cm-bhajanlal-met-the-prime-minister-in-delhi-with-a-review-report-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले CM भजनलाल, राजस्थान में 11 सीटों पर हुई हार को लेकर सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले CM भजनलाल, राजस्थान में 11 सीटों पर हुई हार को लेकर सौंपी रिपोर्ट
Mon, 17 Jun 2024 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम भजनलाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोकसभा चुनावों में 11 सीटों पर हुई हार की समीक्षा रिपोर्ट लेकर सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर की हैं। पीएम के अलावा उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राजस्थान की 11 लोकसभा सीटों पर हुई हार को लेकर भी भाजपा की समीक्षा रिपोर्ट पीएम को सौंपी है। करीब 80 से ज्यादा पन्नों की इस रिपोर्ट में पार्टी स्तर पर हुए बीते दो दिनों का फीडबैक शामिल है। अब दिल्ली इस पर कब और क्या एक्शन लेती है ये देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
राजस्थान में अब ब्यूरोक्रेसी बदलेगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी की एक लॉबी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ब्यूरोक्रेसी के इस लॉबी पर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। सिर्फ भाजपा के लोग ही सवाल नहीं उठा रहे थे, बल्कि कांग्रेस के कुछ नेता भी खुलेआम सोशल मीडिया पर यह लिख रहे हैं कि अफसरों का एक वर्ग दो पूर्व सीएम को सरकार की हर रिपोर्ट भेज रहा है। जानकारी है कि बजट से पहले ही राजस्थान में आईएएस, आईपीएस की बड़ी लिस्ट जारी की जा सकती है। इसमें सरकार में हावी एक गुट को साइडलाइन करने के निर्देश दिल्ली से मिले हैं।