फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Chief Minister Bhajan Lal left for Jodhpur by train, received grand welcome at various stations

Jaipur News : ट्रेन से जोधपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री भजनलाल, विभिन्न स्टेशनों पर हुआ भव्य स्वागत

Sun, 25 Aug 2024 11:40 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 11:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह जयपुर रेलवे स्टेशन से जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा जोधपुर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान शर्मा ने ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में जाकर यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग यात्रियों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और आशीर्वाद लिया तथा बच्चों को दुलार किया।

विज्ञापन
Jaipur News: Chief Minister Bhajan Lal left for Jodhpur by train, received grand welcome at various stations
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सवेरे जयपुर-जोधपुर इंटररसिटी से जोधपुर के लिए रवाना हुए। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। नांवा सिटी में राजस्व राज्यमंत्री  विजय सिंह के नेतृत्व में  शर्मा का स्वागत किया गया। इसके अलावा फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना एवं मेड़ता रोड सहित अन्य स्टेशनों पर भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। 

विज्ञापन


जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मंडल रेलवे प्रबंधक विकास पुरवार, स्टेशन डायरेक्टर  मिहिर देव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त  भवप्रीता सोनी सहित अन्य रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed