फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Bhutan police receive special training to curb dark web crimes, session concludes at CDTI Jaipur

Jaipur News: डार्क वेब अपराधों पर नकेल कसने भूटान पुलिस को विशेष ट्रेनिंग, सीडीटीआई में प्रशिक्षण संपन्न

Fri, 05 Dec 2025 11:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:38 PM IST
सार

क्रिप्टो करेंसी एवं डार्क वेब अपराधों पर नकेल कसने के लिए भूटान पुलिस के अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत-भूटान पुलिस सहयोग मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर अपराधों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी गई।

विज्ञापन
Jaipur News: Bhutan police receive special training to curb dark web crimes, session concludes at CDTI Jaipur
भूटान पुलिस के अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर स्थित सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में रॉयल भूटान पुलिस के पांच अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम क्रिप्टो करेंसी एवं डार्क वेब अपराधों की जांच विषय पर केंद्रित था। इस पहल ने भारत और भूटान के बीच पुलिस प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग को और मजबूत किया है।

विज्ञापन


सीडीटीआई के निदेशक डॉ अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान भूटान के अधिकारियों को आधुनिक साइबर अपराधों से निपटने के लिए आवश्यक उन्नत तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया। उन्हें विशेष रूप से क्रिप्टो करेंसी की ट्रैकिंग, डार्क वेब की पहचान, साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग और अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध जांच प्रक्रियाओं की समझ के क्षेत्र में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baran News: कूनो से निकला चीता दोबारा राजस्थान लौटा, नौ दिन से रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में सक्रिय,वन विभाग अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. कपूर रहे। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागी अधिकारियों को संबोधित किया और आधुनिक साइबर अपराधों की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उन्नत तकनीकी ज्ञान और अन्वेषण कौशल की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी अधिकारियों को उनके सफल प्रशिक्षण के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सीडीटीआई, जयपुर द्वारा आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed