फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Bharat Gaurav tourist train will give you a tour of India with Ramlala.

Jaipur News: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रामलला के साथ कराएगी भारत दर्शन, जानें क्या रहेगा यात्रा का शेड्यूल

Sun, 28 Apr 2024 07:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Apr 2024 07:26 PM IST
सार

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी रामलला संग काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ धाम, गंगासागर तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन। यात्रा को दो श्रेणियों 'स्टैंडर्ड कैटेगरी' व 'कंफर्ट केटेगरी' में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Bharat Gaurav tourist train will give you a tour of India with Ramlala.
भारत गौरव ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए पुरी, गंगासागर, अयोध्या धाम यात्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


ये यात्रा दिनांक 17/05/2024 को उदयपुर से रवाना होकर वाया चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर से सवारियां लेते हुए जाएगी। इस यात्रा की अवधि 12 दिन की है। इस यात्रा में पुरी में जगन्नाथ धाम, कोणार्क के सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कोलकाता के काली घाट मंदिर, जसडीह में बैधनाथ धाम, गया में महाबोधी मंदिर और विष्णुपद मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती और अन्य स्थानीय मंदिर तथा अयोध्या में नवनिर्मित रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी तीर्थ जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का यह रेक पूर्णतयः त्रेतिया श्रेणी वातानुकूलित यात्री बोगी से सुसज्जित है, जिससे कि इस गर्मी के मौसम में यात्रियों को कोई असुविधा न हो। यात्रा को दो श्रेणियों 'स्टैंडर्ड कैटेगरी' व 'कंफर्ट केटेगरी' में विभाजित किया गया है। स्टैंडर्ड कैटेगरी का मूल्य 26,660/- रखा गया है, जिसमें एसी ट्रेन, नॉन-एसी आवास तथा नॉन-एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। कंफर्ट कैटेगरी का मूल्य 31,975/- रखा गया है, जिसके अंतर्गत एसी ट्रेन के साथ एसी आवास और एसी बसों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तारीख से शुरू होगी यात्रा
यह यात्रा दिनांक 17/05/2024 को उदयपुर से रवाना होकर दिनांक 19.05.24 को पुरी पहुंच जाएगी, जहां जगन्नाथ धाम के दर्शन करवाए जाएंगे एवं रात्रि विश्राम पुरी में रहेगा। दिनांक 20.05.24 कोणार्क के सूर्य मंदिर के दर्शन के पश्चात ट्रेन कोलकाता के लिए रवाना होगी। दिनांक 21.05.24 को ट्रेन कोलकाता पहुंचेगी और यात्रियों को बसों के द्वारा गंगासागर ले जाया जाएगा, जहां यात्री गंगासागर तीर्थ के दर्शन पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे दिनांक 22.05.24 को यात्रियों को कोलकाता ले जाया जायेगा जहां यात्रियों को काली घाट मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे और दर्शन पश्चात जसडीह प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जाएगा। दिनांक 23.05.24 को ट्रेन जसडीह पहुंचेगी जहां यात्रियों को बैधनाथ धाम के दर्शन करवाए जायेंगे एवं दर्शन पश्चात गया प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जाएगा। दिनांक 24.05.24 को ट्रेन गया पहुंचेगी, जहां यात्रियों को महाबोधी मंदिर और विष्णुपद मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे एवं दर्शन पश्चात वाराणसी प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जाएगा। 

वाराणसी में होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन
दिनांक 25.05.24 को ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी, जहां यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर एवं कॉरिडोर, काशी विशालाक्षी तथा अन्नपूर्णा देवी मंदिर के साथ गंगा आरती के भी दिखाई जाएगी। यात्रियों का रात्रि विश्राम वाराणसी में ही होगा। दिनांक 26.05.24 को ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर अयोध्या पहुंचेगी। यहां यात्री नवनिर्मित रामलला मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद ट्रेन रात्रि में दिनांक 26.05.24 को ट्रेन वापसी उदयपुर के लिए रवाना होगी। दिनांक 28.05.24 को उदयपुर पहुंचेगी। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि किसी भी व्यक्ति का इस यात्रा में शामिल सभी धार्मिक स्थलों का एक साथ दर्शन कर पाना असंभव के बराबर है, यह टूर पैकेज दर्शनाभिलाषी यात्रियों के लिए एक सुनहरा मौका है।

यह मिलेगी सुविधा
कंफर्म बर्थ के साथ-साथ होटल-आवास, खानपान सेवा, ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी। इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। 


यहां से ले जानकारी
यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9001094705, 8595930998 से भी प्राप्त कर सकते हैं। इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7वीं मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते हैं। सम्बंधित विवरण फ़ोन न. 9001094705, 8595930998 से भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed