{"_id":"668b87d50fafe8a34a030559","slug":"jaipur-news-ban-on-transfers-of-teachers-will-continue-education-minister-madan-dilawar-confirmed-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जारी रहेगी शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक, शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जारी रहेगी शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक, शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने की पुष्टि
Mon, 08 Jul 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:02 PM IST
सार
विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक पूरी तरह से लागू रहेगी। रविवार को शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध हटने पर सार्वजनिक रूप से इसकी सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा विभाग से जुड़े तबादलों पर प्रतिबंध विधानसभा सत्र पूरा होने तक जारी रहेगा। इस विषय में मुख्यमंत्री स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान तबादलों पर पूरी तरह से रोक लागू रहेगी और यह रोक थर्ड ग्रेड शिक्षकों पर भी लागू होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब भी तबादलों से प्रतिबंध हटेगा, इसकी सूचना सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही डेपुटेशन को लेकर कहा गया कि 1 जनवरी से पहले के सभी डेपुटेशन पूरी तरह से रद्द रहेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध का मुख्य कारण सियासी फायदा-नुकसान माना जा रहा है। पिछली गहलोत सरकार ने भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को रोका हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद रोक हटने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक यह नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अब बड़ा सवाल यह है कि उपचुनाव सिर पर होने के बावजूद तबादले कब होंगे? शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस पर फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर मंथन विधानसभा के मानसून सत्र के बाद होगा।
विज्ञापन