{"_id":"67dbf23ad151cff1d500a6fd","slug":"jaipur-news-assembly-proceedings-will-continue-even-on-the-government-holiday-of-sheetalashtami-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: शीतलाष्टमी पर सरकारी अवकाश की घोषणा, जारी रहेगी विधानसभा कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: शीतलाष्टमी पर सरकारी अवकाश की घोषणा, जारी रहेगी विधानसभा कार्यवाही
Thu, 20 Mar 2025 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Mar 2025 04:17 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को शीतलाष्टमी का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार 21 मार्च को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लेकिन विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को भी चलेगी।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में 21 मार्च को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार शुक्रवार को जयपुर के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड का अवकाश रहेगा। लेकिन राजस्थान में विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को भी जारी रहेगी। ऐसे में सरकारी दफ्तरों में विधानसभा के काम काज से जुड़े कर्मचारी और अधिकारियों के बड़े वर्ग को अवकाश के दिन भी ऑफिस आना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोचिंग केन्द्रों पर नियंत्रण के लिए विधानसभा में बिल पेश, नियम तोड़े तो पंजीकरण होगा रद्द
विज्ञापन
गौरतलब है कि जयपुर में शीतलालष्टमी को चाकसू स्थित शील की डूंगरी में शीतलामाता का बड़ा मेला लगता है। इसलिए विशेष रूप से जयपुर में इस दिन सरकारी अवकाश घोषित किया जाता है। शीतला अष्टमी का त्योहार हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह त्योहार होली के बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बासी भोजन खाने की परंपरा है। इसके लिए अष्टमी से एक दिन पहले ही घर में खाना तैयार करके रखा जाता है। इसके बाद अष्टमी की सुबह शीतलामाता की पूजा के साथ रात को बने खाने का भोग लगाया जाता है। इसके बाद दिन भर बासी खाना ही खाया जाता है।
विज्ञापन