{"_id":"65ddd09149d9e27e9d0b3fbe","slug":"jaipur-news-army-area-canteen-operator-arrested-on-charges-of-espionage-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जासूसी के आरोप में आर्मी एरिया का कैंटीन संचालक गिरफ्तार, महिला पाक हैंडलर को भेज रहा था जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जासूसी के आरोप में आर्मी एरिया का कैंटीन संचालक गिरफ्तार, महिला पाक हैंडलर को भेज रहा था जानकारी
Tue, 27 Feb 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:38 PM IST
सार
जांच में पता चला कि यह हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर सोशल मीडिया के माध्यम से पाक महिला एजेंट के संपर्क में रहकर सामरिक महत्व की सूचना साझा कर रहा है।
विज्ञापन
कैंटीन संचालक विक्रम और पाक हैंडलर अनिता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान इंटेलिजेंस ने मिलट्री इंटेलिजेंस बीकानेर के साथ संयुक्त कार्रवाई कर पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी के लिए जासूसी कर रहे बीकानेर के डूंगरगढ़ तहसील के लाखासर क्षेत्र के गांव उपर का बास निवासी विक्रम सिंह (31) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों की जासूसी गतिविधियों पर राजस्थान इंटेलिजेंस सतत निगरानी रखता है। इस निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर्स के निरंतर संपर्क में है।
विज्ञापन
एडीजी अग्रवाल ने बताया कि इंटेलिजेंस जयपुर की टीम ने विक्रम सिंह की गतिविधियों पर गहनता से निगरानी की। जांच में पता चला कि यह हनीट्रैप के प्रलोभन में आकर सोशल मीडिया के माध्यम से पाक महिला एजेंट के संपर्क में रहकर सामरिक महत्व की सूचना साझा कर रहा है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह आर्मी एरिया महाजन बीकानेर में लंबे समय से वेंट कैंटीन का संचालन कर रहा था। करीब एक साल से यह पाक खुफिया एजेंट अनीता के संपर्क में था। पाक हैंडलर के चाहे जाने पर विक्रम आर्मी एरिया की संवेदनशील जानकारियां जैसे फोटोग्राफ्स, प्रतिबंधित स्थान की लोकेशन और वीडियो एवं यूनिटों और अधिकारियों की जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध करवा रहा था।
एडीजी ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह से पूछताछ और उसके मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण से उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि हुई है। आरोपी के विरुद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।