फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Ambulance carrying patient crashes due to spilled oil on road, woman among two dead

Jaipur News: मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर फैले तेल से हुआ हादसा, महिला समेत दो की मौत

Mon, 13 Oct 2025 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 10:59 AM IST
सार

किशनगढ़ से जयपुर जा रही एक एम्बुलेंस बगरू के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Ambulance carrying patient crashes due to spilled oil on road, woman among two dead
एनएच 48 पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के बगरू इलाके में एनएच 48 पर शनिवार को एक एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा छितरौली स्टैंड के पास हुआ। दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस किशनगंज से जयपुर जा रही थी और इसमें एक मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था। हाईवे पर पहले से हुए एक ट्रेलर हादसे के कारण सड़क पर तेल फैल गया था। बताया गया है कि तेल भरे टैंकर को ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी, जिससे टैंकर पलट गया और सड़क पर तेल बिखर गया। इसी फिसलन के कारण एम्बुलेंस का चालक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रॉले से टकरा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर में नाकाबंदी तोड़कर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर विक्रम जाणी की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बगरू पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हादसे में मारे गए दोनों शवों को कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और इलाके की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सड़क पर उचित चेतावनी और सुरक्षा उपाय मौजूद थे। स्थानीय प्रशासन ने भी सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे हाईवे पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और सड़क पर फैले तेल या अन्य खतरों की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed