फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: A New Direction for Organ Donation 18th Annual NETCO Conference on October 10-11

Jaipur News: अंगदान को नई दिशा! 18वीं वार्षिक ‘नेटको’ कॉन्फ्रेंस 10-11 अक्तूबर को, देशभर से आएंगे विशेषज्ञ

Fri, 10 Oct 2025 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Oct 2025 04:48 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर में 10-11 अक्तूबर को आयोजित होने वाली 18वीं ‘नेटको’ कॉन्फ्रेंस में देशभर के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स और विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अंगदान को बढ़ावा देना और समन्वय की भूमिका को सशक्त बनाना है। सम्मेलन का उद्घाटन चिकित्सा मंत्री करेंगे।
 

विज्ञापन
Jaipur News: A New Direction for Organ Donation 18th Annual NETCO Conference on October 10-11
अंगदान को नई दिशा (सांकेतिक) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

अंगदान के क्षेत्र में जागरूकता और समन्वय को नई दिशा देने के उद्देश्य से 18वीं वार्षिक ‘नेटको’ कॉन्फ्रेंस का आयोजन 10 और 11 अक्तूबर को IIHMR यूनिवर्सिटी, जयपुर में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर करेंगे। सम्मेलन में देश के 15 राज्यों से आए 175 से अधिक ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स और चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे।

विज्ञापन

 
अंगदान को बढ़ावा और अनुभव साझा करने पर होगा फोकस
जानकारी के मुताबिक, यह कॉन्फ्रेंस नेटवर्क एंड अलायंस ऑफ ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स (नेटको) और मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटिजन फोरम (एमएफजेसीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



एमएफजेसीएफ के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंगदान को बढ़ावा देना, सफल अनुभव साझा करना और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स की भूमिका को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि कोऑर्डिनेटर्स अंगदान प्रक्रिया की रीढ़ हैं। वही अंग उपलब्धता, परिवहन और ग्रीन कॉरिडोर जैसी व्यवस्थाओं का कुशल संचालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनसंग हीरोज’ को सम्मान, मिलेगा विशेष पुरस्कार
नेटको की अध्यक्ष पल्लवी ने कहा कि ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स वे अनसंग हीरोज हैं, जिनके बिना अंगदान की प्रक्रिया संभव नहीं हो सकती।
मोहन फाउंडेशन की कंट्री डायरेक्टर ललिता रघुराम ने बताया कि सम्मेलन के दौरान उनके बेटे की स्मृति में बेस्ट ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर अवॉर्ड 2025 प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अपने बेटे के अंगदान की प्रेरणादायक कहानी साझा करते हुए कहा कि इस पहल से कई जीवनों में नई उम्मीद जगी।
 
फिल्म और जागरूकता पोस्टरों से पहुंचेगा संदेश
एमएफजेसीएफ की संयोजक भावना जगवानी ने बताया कि अंगदान पर आधारित चार मिनट की शॉर्ट फिल्म को राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे। इसके साथ ही आरएसआरटीसी बसों पर अंगदान जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं, ताकि संदेश आम जनता तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 : राजस्थान में चांद के दीदार का इंतजार, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

 
अब तक 252 लोगों को मिला नया जीवन
एमएफजेसीएफ वर्तमान में सरकारी और निजी अस्पतालों, साथ ही नोटो और सोटो संगठनों के साथ मिलकर अंगदान को प्रोत्साहित कर रहा है। संस्था अब तक 751 से अधिक जागरूकता वार्ताएं आयोजित कर 4 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना चुकी हैं। 76 डोनर्स के माध्यम से अब तक 252 लोगों को नया जीवन मिला है।
 
राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य
‘मृत्यु के बाद जीवन’ के संदेश को साकार करने वाली एमएफजेसीएफ टीम का लक्ष्य है कि राजस्थान को अंगदान के क्षेत्र में देश में दूसरे स्थान पर लाया जाए। अब तक 90,000 से अधिक लोगों ने अंगदान की शपथ ली है, जो समाज में जीवनदान की भावना को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव: जैन भाया को टिकट से किस मुश्किल में फंसे पायलट? मीणा–गुर्जर समीकरण पर मंडराया संकट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed