{"_id":"6780f4e8d4eab254b10f32fd","slug":"jaipur-news-35-congress-leaders-of-rajasthan-given-the-responsibility-of-coordinator-in-delhi-elections-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: दिल्ली चुनाव में जिम्मेदारी निभाएंगे राजस्थान के नेता, 35 को मिली कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: दिल्ली चुनाव में जिम्मेदारी निभाएंगे राजस्थान के नेता, 35 को मिली कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी
Fri, 10 Jan 2025 03:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Jan 2025 03:52 PM IST
सार
अगले महीने होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनावों में राजस्थान के 35 कांग्रेस नेताओं को विधानसभा सीटों पर कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें सांसद से लेकर विधायक और पूर्व विधायक भी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को होने जा विधानसभा चुनावों में राजस्थान के 35 कांग्रेस नेताओं को विधानसभा सीटों पर कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें चार सांसद, 9 विधायक, 11 पूर्व विधायक और 6 प्रदेश पदाधिकारी हैं। इन नेताओं को पार्टी ने चुनावी मैनेजमेंट को संभालने और फील्ड में प्रचार के लिए विधानसभावार जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी को पार्टी को चुनाव अभियान से जुड़ी रिपोर्ट रोजाना देनी होगी।
विज्ञापन
इनमें चूरू से सांसद राहुल कस्वां को नजफगढ़, भजनलाल जाटव और पूर्व मंत्री जाहिदा खान को सीमापुरी, गंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा को बिजवासन, सांसद, सांसद संजना जाटव और विधायक अशोक चांदना को कस्तूरबा नगर सीट के कोऑर्डिनेटर लगाया है।
विज्ञापन
इन विधायकों को बनाया कोऑर्डिनेटर
विधायक रफीक खान को मुस्तफाबाद, अशोक चांदना को कस्तूरबा नगर, अमीन कागजी को सीलमपुर, जाकिर हुसैन गैसावत को बल्लीमारान, मनीष यादव को मटियाला, इंद्रा मीणा को शकुर बस्ती, मुकेश भाकर और ललित यादव को नांगलोई जाट, रामनिवास गावड़िया को बुराड़ी, रीटा चौधरी को दिल्ली कैंट, शिखा मील बराला को ग्रेटर कैलाश सीट पर कोऑर्डिनेटर लगाया है।
विज्ञापन
वहीं, लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों को जिम्मेदारी
लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जोधपुर से एमपी प्रत्याशी रहे करण सिंह उचियारड़ा को मुस्तफाबाद, पीसीसी की पूर्व प्रवक्ता और उम्मीदवार अर्चना शर्मा को विश्वास नगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पाली से लोकसभा प्रत्याशी रहीं संगीता बेनीवाल को आदर्श नगर सीट की जिम्मेदारी संभालेंगी। लूणकरणसर से उम्मीदवार रहे राजेंद्र मूंड को मुंदका, सांगानेर से उम्मीदवार रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज को बदरपुर सीट पर लगाया है।
इनके साथ सूची में प्रदेश के 11 पूर्व विधायकों के नाम भी है। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को बल्लीमारान सीट पर प्रचार की जिम्मेवारी संभालेंगे। पूर्व मंत्री ममता भूपेश को आंबेडकर नगर, रामलाल जाट और नसीम अख्तर इंसाफ को मटियामहल, जाहिदा खान को सीमापुरी, अशोक बैरवा को देवली सीट पर प्रचार का जिम्मा दिया गया है। पूर्व विधायक चेतन डूडी को छतरपुर, इंद्राज गुर्जर को घोंडा में लगाया गया है। पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा को मोती नगर और राजकुमार शर्मा को मटियाला सीट की जिम्मेदारी दी गई है।
6 कांग्रेस पदाधिकारियों की भी ड्यूटी
कांग्रेस आलाकमान की ओर से कांग्रेस पदाधिकारियों को भी इस टास्क में शामिल किया है। ये पदाधिकारी भी चुनावी मैनेजमेंट संभालेंगे। इनमें प्रदेश महासचिव देशराज मीणा, प्रदेश सचिव हिम्मत सिंह गुर्जर को करावल नगर, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा को आरके पुरम सीट की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जियाउर्रहमान को राजौरी गार्डन, प्रदेश सचिव बलराम यादव को तिमारपुर, प्रदेश सचिव फूल सिंह ओला को महरोली, पीसीसी मेंबर बिश्नाराम सिहाग को द्वारका सीट की जिम्मेदारी दी गई है।