{"_id":"667ad22ae7443547200bb2bd","slug":"jaipur-minister-gajendra-singh-shekhawat-verbally-attacked-the-gandhi-family-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: परिवारवाद पर शेखावत का तंज, बोले- जीत वाली सीट परिवार में बंट गई, जहां हार वहां कार्यकर्ताओं को झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: परिवारवाद पर शेखावत का तंज, बोले- जीत वाली सीट परिवार में बंट गई, जहां हार वहां कार्यकर्ताओं को झोंका
Tue, 25 Jun 2024 07:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:52 PM IST
सार
लोकसभा अध्यक्ष पद पर विपक्ष की ओर से सर्वसम्मति न बनने देने और अपना उम्मीदवार खड़ा करने पर शेखावत आक्रामक हो गए। उन्होंने सीधे गांधी परिवार के परिवारवाद पर हमला बोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। लोकसभा अध्यक्ष पद पर विपक्ष की ओर से सर्वसम्मति न बनने देने और अपना उम्मीदवार खड़ा करने पर शेखावत ने जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि वैसे कांग्रेस में परिवारवाद को देखने का एक आईना ये भी है कि जहां जीत दिखी वहां सोनिया जी, राहुल जी और अब प्रियंका जी तक परिवार में ही सीटें बांट ली गईं। जैसे लोकसभा क्षेत्र पुश्तैनी जागीर हो और जहां हार तय नजर आई, वहां कार्यकर्ताओं को झोंक दिया। उन्होंने तंज कसा, 'पाखंड की अति!!!'
विज्ञापन
‘आपातकाल’ स्वतंत्र भारत के इतिहास का ‘काला दिवस’
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर शेखावत ने कहा कि भारत की जनभावना को बंदी बनाने के भयावह प्रयास का नाम था ‘आपातकाल’, जिसने कांग्रेस के चरित्र को देश और दुनिया के सामने लाया। स्वतंत्र भारत के इतिहास का ‘काला दिवस’ हमें याद दिलाने के लिए है कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला करने वाले लोकतंत्र की शक्ति के आगे टिक नहीं पाते।
विज्ञापन