फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Metro Extends Timings for Diwali, Last Train to Run at 12:30 AM Until November 11

जयपुर: दीपावली पर आज से रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो, 11 नवंबर तक बढ़ा संचालन समय

Tue, 03 Nov 2026 07:19 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 03 Nov 2026 07:19 AM IST
सार

दीपावली पर जयपुर मेट्रो आज से 11 नवंबर तक रात 12:30 बजे तक चलेगी। मानसरोवर और बड़ी चौपड़ से आखिरी ट्रेन इसी समय रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना फेरों की संख्या भी 202 से बढ़ाकर 214 की गई है।

विज्ञापन
Jaipur Metro Extends Timings for Diwali, Last Train to Run at 12:30 AM Until November 11
फाइल फोटो जयपुर मेट्रो

विस्तार

 

विज्ञापन

जयपुर। दीपावली पर जयपुर के बाजारों की रौनक देखने जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। अब परकोटे के बाजारों में देर रात तक घूमने के बाद भी मेट्रो से घर लौट सकेंगे। जयपुर मेट्रो ने आज तीन नवंबर से 11 नवंबर तक ट्रेनों का संचालन रात 12:30 बजे तक करने का फैसला किया है। इस दौरान मानसरोवर और बड़ी चौपड़ स्टेशन से आखिरी ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के रोजाना फेरों की संख्या भी 202 से बढ़ाकर 214 कर दी गई है।

मेट्रो प्रशासन ने दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और देर रात तक होने वाली आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की है। परकोटे के बाजारों में रोशनी और सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मेट्रो का समय बढ़ने से लोगों को देर रात वापसी के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

व्यापार महासंघ की मांग पर बढ़ाया संचालन समय

मेट्रो सीएमडी वैभव गालरिया के अनुसार, जयपुर व्यापार महासंघ ने दीपावली के दौरान मेट्रो का संचालन रात 12 बजे तक करने की मांग की थी। महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सेनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर यह मांग रखी थी। इसके बाद मेट्रो प्रशासन ने संचालन समय रात 12:30 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परकोटे में वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध

दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए छह से नौ नवंबर तक परकोटा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान सिटी और मिनी बसों, ऑटो तथा ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में मेट्रो की बढ़ी हुई सेवा बाजारों तक पहुंचने और वहां से लौटने के लिए उपयोगी विकल्प होगी। इससे परकोटे में निजी वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

बड़ी चौपड़ से आगे मेट्रो विस्तार पर भी चर्चा

व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान मेट्रो विस्तार के काम में तेजी लाने की मांग भी रखी। महासंघ का कहना है कि मेट्रो की कनेक्टिविटी बढ़ने से बाजारों में पार्किंग और जाम की समस्या कम हो सकती है। इससे व्यापार और पर्यटन को भी फायदा मिलेगा।

जयपुर मेट्रो की नई व्यवस्था

- अवधि: तीन से 11 नवंबर 2026

- अंतिम ट्रेन: रात 12:30 बजे

- अंतिम ट्रेन की रवानगी: मानसरोवर और बड़ी चौपड़ स्टेशन से

- प्रतिदिन फेरे: 202 से बढ़ाकर 214

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed