जयपुर से गया जाने वालों के लिए काम की खबर: छठ पर चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
छठ पर्व पर रेलवे ने जयपुर-गया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 12 नवंबर को जयपुर से और 13 नवंबर को गया से रवाना होगी। जानें पूरा टाइम टेबल, रूट और स्टॉपेज।
विस्तार
छठ पर्व पर बिहार जाने या वहां से राजस्थान लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा दी है। जयपुर से बिहार के गया के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वापसी में यही ट्रेन गया से खातीपुरा तक संचालित होगी। खास बात यह है कि ट्रेन में रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान यात्रियों के पास सफर का एक और विकल्प रहेगा।
रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जयपुर-गया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 09727 गुरुवार, 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार, 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे गया पहुंचेगी। यानी जयपुर से गया जाने वाले यात्रियों को रातभर के सफर के लिए अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध होगी।
वापसी में गया से दोपहर 1:30 बजे मिलेगी ट्रेन
बिहार से राजस्थान लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 09728 गया-खातीपुरा अनारक्षित स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन 13 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गया से रवाना होगी और 14 नवंबर को सुबह 10:15 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढें- जैसलमेर: भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, मनाई दीपावली और भाई दूज
गांधीनगर, दौसा और बांदीकुई में भी ठहराव
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। रास्ते में इसका ठहराव गांधीनगर, खातीपुरा, दौसा और बांदीकुई सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इससे जयपुर के अलावा दौसा, बांदीकुई और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
- जयपुर से रवाना होने की तारीख: 12 नवंबर
- ट्रेन नंबर: 09727
- जयपुर से प्रस्थान: दोपहर 1:30 बजे
- गया पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 10:30 बजे
- वापसी ट्रेन नंबर: 09728
- गया से प्रस्थान: 13 नवंबर, दोपहर 1:30 बजे
- खातीपुरा पहुंचने का समय: 14 नवंबर, सुबह 10:15 बजे
- कुल डिब्बे: 15
- श्रेणी: अनारक्षित स्पेशल
छठ पर्व के दौरान बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी विकल्प रहेगी।