फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Former CM Ashok Gehlot verbally attacked BJP in Amethi.

Jaipur: अमेठी में गहलोत को याद आया 42 साल पुराना नाता, बोले- लोगों की आक्रोश भरी खामोशी तय करेगी गठबंधन की जीत

Thu, 16 May 2024 09:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 May 2024 09:25 PM IST
सार

अमेठी में गहलोत बोले कि लोगों में आक्रोश भरी खामोशी दिख रही है। भाजपा के नापाक मंसूबों से देश का लोकतंत्र और संविधान ख़तरे में है, जिसको देशवासियों ने भांप लिया है।

विज्ञापन
Jaipur: Former CM Ashok Gehlot verbally attacked BJP in Amethi.
अमेठी में पूर्व सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और अमेठी लोकसभा के वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल और लोगों में आक्रोश भरी खामोशी दिख रही है, उससे ये निश्चित हो गया है कि गठबंधन जीतेगा और देश में सरकार बनाएगा।

विज्ञापन


गहलोत आज अमेठी ब्लॉक के गांव गंगोली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नापाक मंसूबों से देश का लोकतंत्र और संविधान ख़तरे में है, जिसको देशवासियों ने भांप लिया है और वे बदलाव के मूड में हैं।
विज्ञापन


गहलोत ने अमेठी से अपने 42 साल पुराने नाते को याद करते हुए कहा कि मैं राजीव गांधी के पहले चुनाव में एक महीने यहां रहा हूं। यहां लोगों में गांधी परिवार के प्रति प्यार और अपनत्व को नज़दीक से देखा है। वही जज्बा आज लोगों में दिखाई दे रहा कि ये चुनाव जनता ख़ुद लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेठी बहुत पिछड़ा और अविकसित क्षेत्र था, जिसे गांधी परिवार ने समृद्ध और खुशहाल बनाते हुए इसकी पहचान देश दुनियां में बनाई है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल से समर्पित भाव से ज़मीन पर कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकट देकर आम कार्यकर्ता सम्मान बढ़ाया है।

कांग्रेस न्याय पत्र को देश के भविष्य का रोड मैप बताते हुए कहा कि इसमें उल्लेखित गारंटिया, युवा, महिला, किसान, मज़दूर व कमजोर वर्ग को तो संबल देने वाली तो हैं ही। साथ ही विकास की नई प्रतिबद्धता भी दिखाती हैं। उन्होंने अपने काल में शुरू की गई राजस्थान की चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 25 लाख के निःशुल्क इलाज, वृद्धावस्था पेंशन, शहरी नरेगा का उल्लेख करते हुए बताया कि राजस्थान के इस लोक कल्याणकारी मॉडल को कांगेस ने न्याय पत्र में सम्मिलित किया है।


इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री और अमेठी ब्लॉक प्रभारी रमेश बोराणा, प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष व संयुक्त ब्लॉक प्रभारी हेमसिंह गहलोत, अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी, विधा सभा प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed