फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Driver murdered for cab robbery, called to deserted place and shot; 2 arrested, 3 minors in custody

Jaipur: कैब लूट के लिए चालक की हत्या, सुनसान जगह में बुलाकर मारी थी गोली; दो गिरफ्तार, तीन नाबालिग हिरासत में

Sat, 19 Apr 2025 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Apr 2025 09:19 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर में कैब लूट के लिए ही चालक की हत्या की गई थी। अपराधियों कैब बुक कर सुनसान जगह बुलाकर चालक को गोली मार दी थी। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और तीन नाबालिग हिरासत में लिए गए हैं। एक चालान की वजह से पुलिस को सफलता मिली है।

विज्ञापन
Jaipur: Driver murdered for cab robbery, called to deserted place and shot; 2 arrested, 3 minors in custody
कैब लूट और चालक की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में कैब लूट के इरादे से की गई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और मृतक की लूटी गई कैब भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: जैसलमेर में सियासी तूफान! DISHA बैठक बनी जंग का मैदान, शेखावत-बेनीवाल आए आमने-सामने
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 14 अप्रैल की है। जब शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में द्रव्यवती नदी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। जांच में मृतक की पहचान कैब चालक मुनेश के रूप में हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने में तब बड़ी मदद मिली जब परिजनों को दिल्ली से कैब का चालान कटने का मैसेज आया। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस की जांच की दिशा दिल्ली की ओर मुड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस ने दिल्ली और जयपुर के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंगद शर्मा और राहुल बैरवा के रूप में हुई है, जो पहले से भी आपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं। इनके साथ तीन नाबालिग भी हत्या और लूट की साजिश में शामिल थे।
 
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे पहले से ही कैब लूटने की योजना बना चुके थे। इसके लिए उन्होंने कैब बुक की और चालक को सुनसान इलाके में बुलाया। योजना के मुताबिक, उन्होंने मौका देखकर मुनेश को गोली मारी और उसका शव द्रव्यवती नदी में फेंक दिया। इसके बाद वे कैब लेकर सीधे दिल्ली भाग गए, जहां एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: ‘पंजा मत दिखाइए, इसने देश और प्रदेश को गंजा कर दिया’, CM भजनलाल ने क्यों कहा ऐसा?
 
पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह का आपराधिक नेटवर्क और भी गहरा हो सकता है और इनके तार अन्य वारदातों से भी जुड़े हो सकते हैं। राजधानी जयपुर में इस तरह की सुनियोजित लूट और हत्या ने पुलिस को सतर्क कर दिया है। फिलहाल यह कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed