Rajasthan Politics: जैसलमेर में सियासी तूफान! DISHA बैठक बनी जंग का मैदान, शेखावत-बेनीवाल आए आमने-सामने
Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सांसद जी 15 दिन तक बैठक का नोटिस जेब में रखकर घूमते रहे और अब सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर राजनीति कर रहे हैं। वहीं, उम्मेदाराम बेनीवाल भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने वीडियो जारी कर मंत्री शेखावत को झूठा करार दिया।
विस्तार
जैसलमेर की शांत रेत पर इन दिनों सियासी लपटें उठ रही हैं। जिले में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मामला अब सिरे से राजनीति का रंग ले चुका है, जहां विकास की बैठक राजनीतिक दंगल में बदल गई है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: ‘पंजा मत दिखाइए, इसने देश और प्रदेश को गंजा कर दिया’, CM भजनलाल ने क्यों कहा ऐसा?
शनिवार को हुई DISHA बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल नदारद रहे, जिसके बाद बवाल मच गया। सांसद का आरोप है कि उन्हें बैठक की जानकारी तक नहीं दी गई और प्रशासन ने जानबूझकर उन्हें दरकिनार किया। उन्होंने जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत पर भाजपा के प्रवक्ता की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक शिकायत पहुंचा दी।
जवाबी हमला करते हुए DISHA कमेटी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सांसद जी 15 दिन तक बैठक का नोटिस जेब में रखकर घूमते रहे और अब सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर राजनीति कर रहे हैं। अगर उन्हें कोई आपत्ति थी तो मुझे फोन कर सकते थे, पर उन्हें ड्रामा करना था। इतना ही नहीं, शेखावत ने सांसद की राजनीतिक नासमझी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे कांग्रेस में नए-नए शामिल हुए हैं, अब उसी पाठशाला की तालीम दिखा रहे हैं। उनकी ये हरकतें कांग्रेस की शैली का ही प्रतीक हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच तीर्थ स्थल देख सकेंगे दलित समाज के लोग, लंदन स्थित उनका घर भी शामिल
वहीं, उम्मेदाराम बेनीवाल भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने वीडियो जारी कर मंत्री शेखावत को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि एक सांसद की मौजूदगी के बिना बैठक बुलाना सीधे तौर पर लोकतंत्र और जनप्रतिनिधित्व का अपमान है। उन्होंने प्रशासन पर खुले तौर पर पक्षपात करने और भाजपा के एजेंडे को थोपने का आरोप भी दोहराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.