फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime: Swift action by Jaipur Police, arrest made on charges of cyber fraud, rape and assault

Jaipur Crime : जयपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर ठगी, दुष्कर्म और हमले के आरोप में की गिरफ्तारी

Tue, 28 Jan 2025 01:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 01:02 PM IST
सार

जयपुर पुलिस ने शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक कार्यों पर लगाम लगाते हुए साइबर ठगी, दुष्कर्म, जानलेवा हमले और अन्य कई मामलों का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Jaipur Crime: Swift action by Jaipur Police, arrest made on charges of cyber fraud, rape and assault
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर पुलिस ने शहर में अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाते हुए कई गंभीर मामलों का खुलासा किया है। इनमें साइबर ठगी, दुष्कर्म, जानलेवा हमला, हत्या के आरोपी की फरारी और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ की गई कार्रवाइयां शामिल हैं।

विज्ञापन


साइबर ठगी : भोले-भाले लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग, चार गिरफ्तार

जालूपुरा थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों के बैंक खातों को किराए पर लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार (हनुमानगढ़), रोहित वाल्मीकि (श्रीगंगानगर), सतवीर जाट (हनुमानगढ़), और सुनील बेनीवाल (हनुमानगढ़) शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य अपराधों का खुलासा होने की संभावना है।

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को बंधक बनाने वाली महिला गिरफ्तार

करणी विहार थाना पुलिस ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को आठ साल तक बंधक बनाकर घरेलू काम करवाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने नाबालिग के परिजनों को पालन-पोषण का झांसा देकर बच्ची को अपने साथ रखा और उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से तीन बच्चों को छुड़ाया गया। जांच में पता चला कि नाबालिग सवाई माधोपुर के भाटोदा थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता थी। आरोपी महिला के पति की तलाश जारी है।

लेन-देन विवाद में चार युवकों पर जानलेवा हमला

रामनगरिया थाना इलाके में कार सवार बदमाशों ने चार युवकों पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया। यह हमला लेन-देन के विवाद को लेकर हुआ। हमले में महेश जांगिड़, शिवानंद दुबे, शम्मी और उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। महेश जांगिड़ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली की युवती से गेस्ट हाउस में दुष्कर्म, सहकर्मी गिरफ्तार

ब्रह्मपुरी थाना इलाके में दिल्ली से आई एक 24 वर्षीय युवती के साथ गेस्ट हाउस में उसके सहकर्मी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दिया।

जांच अधिकारी हबीब खान ने बताया कि आरोपी सहकर्मी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और बयान दर्ज किए गए हैं।

इंटरव्यू के बहाने महिला से दुष्कर्म

विधाधर नगर थाना इलाके में एक महिला से इंटरव्यू के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नरेंद्र ने महिला को नौकरी का झांसा देकर अंबाबाड़ी स्थित मकान पर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खुली जेल से हत्या का आरोपी फरार

मालपुरा गेट थाना इलाके की सांगानेर खुली जेल से हत्या का एक दंडित बंदी अमृत उर्फ पप्पू उर्फ दरब फरार हो गया। आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

पुलिस ने बताया कि शाम को रोल कॉल के दौरान वह गायब मिला। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

संदिग्ध अपराधियों और अवैध निवासियों पर पुलिस का अभियान

जयपुर पुलिस ने शहर में वांछित अपराधियों और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। पुलिस ने 500 से अधिक संदिग्ध अपराधियों और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों को हिरासत में लिया।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि यह अभियान जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से चलाया गया। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक फजर अली को गिरफ्तार किया गया।


अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में 394 रोहिंग्या नागरिकों के शरणार्थी के रूप में रहने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed