{"_id":"67bd3e346aac6f13790c7f55","slug":"jaipur-crime-seven-year-old-innocent-girl-brutally-murdered-body-hid-on-rooftop-accused-in-police-custody-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Crime: राजधानी में सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हत्या करके छत पर छुपाया शव, पुलिस हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Crime: राजधानी में सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी, हत्या करके छत पर छुपाया शव, पुलिस हिरासत में आरोपी
Tue, 25 Feb 2025 09:21 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:21 AM IST
सार
राजधानी में प्रतापनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को किराए के मकान की छत पर छुपा दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दरिंदगी के बाद मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को किराए के मकान की छत पर छुपा दिया। कल 24 फरवरी की शाम बच्ची के लापता होने की सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। संभावित जगहों पर तलाशी के दौरान बच्ची का शव मकान की छत पर बरामद हुआ।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जब वह चीखने लगी, तो तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को छत पर छुपा दिया। आरोपी सोमवीर सैनी और बच्ची के पिता एक ही ढाबे पर काम करते थे। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम, एसीपी (सांगानेर), एडीसीपी और प्रतापनगर थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमआईयू की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया उसी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।