फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime News: Police took out a procession of those who blackmailed the woman, clothes torn

Jaipur Crime News: महिला को ब्लैकमेल करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, फटे कपड़े, नंगे पैर ले गई थाने

Fri, 24 May 2024 09:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 24 May 2024 09:35 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर में महिला को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला। फटे कपड़े, नंगे पैर ही उन्हें खींचते हुए थाने तक ले जाया गया। 

विज्ञापन
Jaipur Crime News: Police took out a procession of those who blackmailed the woman, clothes torn
जयपुर में इस तरह ले गए बदमाशों को जेल तक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में सोशल मीडिया पर महिला को ब्लैकमेल कर अपहरण करने की धमकी देने वाले बदमाशों की पुलिस ने भरे बाजार पैदल बरात निकाली। पुलिस चारों बदमाशो को फटे कपड़ों में लड़खड़ाते हुए नंगे पैर थाने ले गई,  जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई पुलिस की वाहवाही करने लगा। यही नहीं पुलिस मौका नक्शा बनाने के लिए बदमाशों को गाड़ी के बजाय पैदल ही एक किलोमीटर तक घटनास्थल पर लेकर गई, जिससे बदमाश पानी-पानी हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 22 मई को बिंदायका इलाके में एक महिला को उसके घर पर किडनैप करने के लिए चार बदमाश पहुंचे। पीड़िता के परिजनों के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने बिंदायका थाने में रिपोर्ट दी तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई। धड़पकड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बिंदायका थाना अधिकारी भजनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम बलाई, विजय गोठनीवाल, संजय उर्फ संजू और लक्ष्मण उर्फ लक्की राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम बलाई पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। रुपये की डिमांड पूरी नहीं करने पर किडनैप करने की धमकी देने अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट में महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर विक्रम बलाई से फ्रेंडशिप हुई थी। इसके बाद इंस्टा पर रोजाना उससे बातचीत होती रही। एक दिन उसने वीडियो कॉल की बातचीत को रिकॉर्ड कर वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के जरिए विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा। उससे ज्वेलरी ऐंठ ली। इसके बाद आरोपी विक्रम रुपये की डिमांड करने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर अपने पति को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद आरोपी विक्रम अपने साथियों को लेकर महिला के घर पहुंच गया और उसका अपहरण करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। अब पुलिस ने उन्हें दबोच कर भरे बाजार उनकी अकड़ निकाल दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed