{"_id":"67c6d317ea0e56f2a5085fa9","slug":"jaipur-crime-brother-in-law-killed-man-in-a-transaction-of-30-thousand-police-arrested-four-accused-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Crime: तीस हजार रुपये के लेनदेन में जीजा ने ली साले की जान, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Crime: तीस हजार रुपये के लेनदेन में जीजा ने ली साले की जान, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Tue, 04 Mar 2025 03:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 03:47 PM IST
सार
पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में जीजा ने अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ मिलकर साले को ऐसा पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला मात्र तीस हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में सोमवार को पैसों के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक गोवर्धन और उसके जीजा रामलाल के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। कल घटना वाले दिन आरोपियों ने गोवर्धन से 13 हजार रुपये तो ले लिए लेकिन शेष 17 हजार की राशि को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि जीजा और उसके परिवार ने मिलकर लाठी-डंडों से गोवर्धन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गोवर्धन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और चश्मदीदों से पूछताछ की गई। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतक का जीजा रामलाल, उसका भाई सुवालाल, एक अन्य रिश्तेदार कजोड़ और रामलाल की पत्नी मोनिका शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य संभावित दोषियों की तलाश की जा रही है। मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।