{"_id":"65eb304a167b2527d30af596","slug":"jaipur-crime-a-smuggler-including-mdma-drugs-arrested-police-also-seized-car-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Crime: एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Crime: एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे
Fri, 08 Mar 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:05 PM IST
सार
Jaipur Crime News: पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत श्याम नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए-एमडी की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
श्याम नगर थाना पुलिस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाए जा रहा है। इसी के तहत श्याम नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए-एमडी की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 03.19 ग्राम एमडीएमए-एमडी ड्रग्स सहित परिवहन में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत श्याम नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ मिथाइलीनडाइ ऑक्सीमेथाफेटामिन (एमडीएमए-एमडी) की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान जालौर जिले के रानीखेड़ा निवासी अदयराज विश्नोई के रूप में की गई है। उसे रामनगर विस्तार से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 03.19 ग्राम एमडीएमए-एमडी ड्रग्स सहित परिवहन में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन