फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Coaching Hub project failed due to collusion of Housing Board with coaching operators

Jaipur: कोचिंग संचालकों के साथ हाउसिंग बोर्ड की मिलीभगत से फेल हुआ कोचिंग हब प्रोजेक्ट, कोचिंग महासंघ का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 12:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 12:24 PM IST
सार

दिल्ली के बेसमेंट में छात्रों की मौत के बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन से मिले नोटिस और सीज की कार्रवाई के बीच जयपुर के कोचिंग संस्थानों ने कोचिंग हब की दर को अत्यधिक बताते हुए दरें कम करने एवं छोटे कोचिंग संचालकों को किराया तथा लीज से जगह देने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Jaipur: Coaching Hub project failed due to collusion of Housing Board with coaching operators
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ ने गोपालपुरा के कुछ कोचिंग संचालकों के साथ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत बताते हुए कोचिंग हब प्रोजेक्ट को फेल करने का आरोप लगाया है। महासंघ ने कहा कि पिछली सरकार में उच्च न्यायालय ने पुलिस कमिश्नर ,नगर निगम कमिश्नर, यातायात कमिश्नर, जयपुर विकास प्राधिकरण कमिश्नर, फायर कमिश्नर तथा यूडीएच के अन्य अधिकारियों को सख्ती से अवैध कोचिंग संस्थानों को सीज करने की दिशा में नोटिस जारी किए थे। 

विज्ञापन


इस पर उक्त अधिकारियों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा था कि जयपुर में कोचिंग संस्थानों के लिए सुरक्षित रूप से विस्तृत रूपरेखा बनाते हुए प्रताप नगर में कोचिंग हब बनाया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने पर गोपालपुरा कोचिंग संस्थानों को वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं अन्य शहर में भी इसी प्रकार के कोचिंग हब बनाए जाएंगे ताकि कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले बेरोजगार छात्रों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके लेकिन कोचिंग हब के प्रोजेक्ट को फेल करने के लिए कुछ लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर इसकी दर को इतना अधिक रखा कि कोई खरीद ही नहीं पाया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं जिन लोगों ने यहां पर जगह खरीदी, वे शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों के कोचिंग हब में शिफ्ट नहीं होने के कारण अपना पैसा वापस निकाल ले गए। कोचिंग हब के प्रणेता तथा ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार ने प्रशासन के अधिकारियों को चेताते हुए कहा है कि अगर कोचिंग हब को फेल करने वाले लोगों के साथ मिलीभगत कर किसी अन्य प्रयोजन के लिए कोचिंग हब को दिया जाता है तो कोचिंग महासंघ इन अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में अवमानना की कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगर दरें कम की जाती हैं और किराए से या लीज से देने की व्यवस्था भी की जाती है तो सभी कोचिंग संस्थान एक साथ कोचिंग हब में जाने के लिए तैयार हैं। अनीष कुमार ने प्रशासन द्वारा छात्रों को उचित फीस पर कोचिंग हब जैसा सुरक्षित माहौल उपलब्ध नहीं कराने पर आमरण अनशन की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed