{"_id":"6a8561089822c02b8b0e2c41","slug":"jaipur-class-12-student-climbs-ajmeri-gate-threatens-to-jump-police-rescue-him-safely-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4627185-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: स्कूल की टीसी कटने से नाराज छात्र अजमेरी गेट पर चढ़ा, कूदने की धमकी, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: स्कूल की टीसी कटने से नाराज छात्र अजमेरी गेट पर चढ़ा, कूदने की धमकी, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
Wed, 19 Aug 2026 03:04 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:04 PM IST
सार
शहर में अजमेरी गेट पर बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं कक्षा का छात्र गेट ऊपर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने बातचीत के जरिए उसे उलझाए रखा और सही समय पर पीछे से पहुंचकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
अजमेरी गेट के ऊपर जा बैठा स्कूल से नाराज छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में स्कूल से नाराज 12वीं कक्षा का एक 16 वर्षीय छात्र बुधवार सुबह अजमेरी गेट पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। छात्र के गेट पर चढ़ने की सूचना मिलते ही जालूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक छात्र से समझाइश की लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए उसे बातचीत में उलझाए रखा और सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्र चित्रकूट इलाके का रहने वाला है। आज सुबह वह अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ गया। उसे वहां देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र ने नीचे कूदने की धमकी देना शुरू कर दिया। थानाधिकारी ने उससे बातचीत शुरू की और उसे शांत करने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान छात्र ने अपना मोबाइल नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मोबाइल से छात्र की मां को फोन किया और उन्हें मौके पर बुलाया। मां ने भी बेटे को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने एहतियात के तौर पर नीचे सुरक्षा जाल बिछाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ajmer News: शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बना साला, जीजा का फोटो बदलकर किया फर्जीवाड़ा, SOG ने दबोचा
इस दौरान जब छात्र का मुंह एमआई रोड की तरफ था। पुलिस कॉन्स्टेबल अविनाश ने सूझबूझ दिखाते हुए अजमेरी गेट की दूसरी तरफ से पीछे की ओर चढ़कर छात्र तक पहुंच बनाई। इसके बाद उन्होंने छात्र को संभाला और सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया जा रहा है कि छात्र अपने साथ मिर्ची स्प्रे भी लेकर गया था।
प्रारंभिक पूछताछ में छात्र ने स्कूल से परेशान होकर अजमेरी गेट पर चढ़ने की बात कही। एसीपी कोतवाली ओमप्रकाश ने बताया कि छात्र पहले चित्रकूट स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। आरोप है कि वह स्कूल में गौ रक्षा से जुड़ी बातों का प्रचार करता था, जिसके बाद स्कूल की ओर से उसकी टीसी काट दी गई थी।
इसके बाद छात्र ने दूसरे स्कूल में दाखिला लिया। छात्र पहले स्कूल की कार्यप्रणाली को गलत बता रहा था और इसी बात को लेकर नाराज था। पुलिस ने समझाइश के बाद छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।