फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Chief Minister Bhajanlal Sharma and Governor Kalraj Mishra did yoga on International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंचे योग करने, "योग स्वयं और समाज के लिए" का दिलाया संकल्प

Fri, 21 Jun 2024 11:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 21 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में योग करने पहुंचे।

विज्ञापन
Jaipur: Chief Minister Bhajanlal Sharma and Governor Kalraj Mishra did yoga on International Yoga Day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजस्थान में भी जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में योग करने पहुंचे। शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ''योग: कर्मसु कौशलम्'' 10वें  “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 

विज्ञापन



योग शरीर एवं मस्तिष्क के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का एक शाश्वत माध्यम है जिसके नियमित अभ्यास द्वारा मनुष्य में नवीन आत्म-चेतना का उदय होता है। भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है।
विज्ञापन






इसीलिए, आज के इस विशेष उपलक्ष्य पर आइए आध्यात्मिक उन्नयन, शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण तथा 'ऊर्जावान एवं स्वस्थ राजस्थान' के निर्माण के लिए योग को अपने जीवन में समाविष्ट करें। साथ ही, अन्य लोगों में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संकल्प दिलाया
राज्यपाल  कलराज मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में उपस्थित जनों को "योग स्वयं के लिए और समाज के लिए" का संकल्प दिलाया। संकल्प में उन्होंने सभी के सुखी होने, सभी के निरोग रहने और राष्ट्र और समाज के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने सामूहिक समारोह में सभी के साथ योग आसन और प्राणायाम क्रियाएं भीं की।



स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए योग करें
स्वस्थ तन और स्वस्थ मन जीवन मे सर्व सुख का आधार है और निरोगी काया के लिए योग ही उत्तम उपाय है। इसलिए हम सब को नित प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने ये बात कही है। दिलावर ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया मे एक नई पहचान दिलाई है। आज सारा विश्व मोदी जी के कारण योग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। दिलावर ने आज जयपुर स्थित स्वाई मान सिंह स्टेडियम मे आयोजित राज्य स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग किया। कार्यक्रम मे माननीय राज्यपाल महोदय कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी के नेतृत्व मे उपस्थित लोगो ने योग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।



कुतुबमीनार प्रांगण में योग 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली में कुतुबमीनार प्रांगण में योग किया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से मनुष्य सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहता है। योग अवसाद, चिंता, थकान संबंधी विकार को कम करने का सर्वोत्तम उपाय है। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर सभी रोग भगाए जा सकते हैं।



ये रहे मौजूद
राज्य स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों, जन प्रतिनिधियों, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों, गणमान्य जनों और आम जन ने योग, प्राणायाम आदि के आसन किए। आरंभ में राज्यपाल  मिश्र के समारोह स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री  शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी  ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए अनूठा जल योग



अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर में एक अनूठा नजारा देखने को मिला। दरअसल बीकानेर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। शहर की कुछ महिलाओं, युवतियों ने स्वास्थ्य के साथ-साथ गर्मी से निजात पानी का अनूठा तरीका निकाला है। इन महिलाओं,युवतियों ने जल में योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस पर पूगल रोड स्थित एक तरण ताल में जल योग किया। योग प्रशिक्षक भाग्य श्री सैनी ने इन महिलाओं युवतियों को शवासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन एवं मत्स्यासन के बारे में बताया गया।

नित्य योग करने और नशा न करने की शपथ दिलाई


10वें विश्व योग दिवस पर करौली जिले में सामूहिक योग के शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन मुंशी त्रिलोक चन्द माथुर स्टेडियम में किया गया। जहॉ करौली विधायक दर्शन सिंह एवं जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।  इस अवसर पर राजीव गांधी खेल संकुल और कलेक्ट्रेट सूचना केंद्र सभागार, सहित भाजपा के प्रत्येक मंडल और जिले की सभी ग्राम पंचायतों और उपखंड मुख्यालय पर सामूहिक योग का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नित्य प्रति योग करने और नशा नहीं करने की भी शपथ दिलाई गई। 


पुलिस लाइन मैदान आयोजित योग शिविर


सवाई माधोपुर जिले में भी 10वा अंतराष्ट्रीय योग दिवस भरपूर उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गांव कस्बों से लेकर शहरों में जगह जगह योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन मैदान पर जिलास्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमें के आलाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और पूरे मनोयोग से योग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

योग भारत की आध्यत्मिक धरोहर: किरोड़ी लाल मीणा


10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर भाजपा ने योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान खेल स्टेडियम में आयोजित भाजपा के योगाभ्यास कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चैची सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यक्रता मौजूद रहे। एक घंटे के योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी पूरे मन से योगाभ्यास किया। इस दौरान डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों की विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया है, आज पूरे विश्व में योग को अपनाया जा रहा है और योग के मध्यम से लोग स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की आध्यात्मिक धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया लाभांवित हो रही है। 

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में साधकों ने किया योगभ्यास


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आबूरोड मुख्यालय में शुक्रवार सवेरे एक साथ 10 हजार लोगों के साथ 140 देशों मे संस्थान से जुड़े सेवा केंद्रों से जुड़े एक करोड़ लोगों ने योग किया। इस दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यकारी सचिव बीके राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ की शिक्षा का मुख्य आधार है राजयोग मेडिटेशन। संस्थान के सभी सेवाकेंद्रों पर राजयोग मेडिटेशन नि:शुल्क सिखाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश-विदेश के सेवाकेंद्रों पर योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों को मानसिक शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन और शारीरिक स्वस्थता के लिए प्राणायाम और योग सिखाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed