{"_id":"685103c89c6d748b970f9dd7","slug":"jaipur-acb-raids-executive-officer-unearths-assets-273-above-income-searches-conducted-at-7-locations-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: अधिशासी अधिकारी पर एसीबी की कार्रवाई,आय से 273% अधिक संपत्ति का खुलासा, 7 ठिकानों पर छापे मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: अधिशासी अधिकारी पर एसीबी की कार्रवाई,आय से 273% अधिक संपत्ति का खुलासा, 7 ठिकानों पर छापे मारे
Tue, 17 Jun 2025 11:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:28 AM IST
सार
एसीबी ने आज सवेरे पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के ईओ फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है। एसीबी ने आज सुबह एक साथ मीणा के जयपुर, कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, थानागाजी और विराटनगर में 7 ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ ऑपरेशन मनी मिंटिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में 273% आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिससे अफसरशाही में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने सुबह 7:30 बजे एक साथ जयपुर, कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, थानागाजी और विराटनगर में 7 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी रविंद्र सिंह ने किया, जिसमें दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur: विदेशों में पीएम को मिला सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान- बोले शेखावत, खालिस्तानियों पर भी बरसे
विज्ञापन
एसीबी के इस छापे में मीणा की कई लग्जरी संपत्तियों का खुलासा हुआ है। जिनमें जयपुर के जगतपुरा के त्रिमूर्ति एरेना में 1.30 करोड़ रुपए के दो फ्लैट, थानागाजी के गढ़ बसई गांव में 80 लाख का फार्म हाउस (बेनामी), नीमकाथाना के दीपावास गांव में 1.05 हैक्टेयर भूमि के साथ ही कई बेनामी निवेश, संदिग्ध लेन-देन और कागजों में हेरफेर के सुराग मिले हैं। एसीबी ने मीणा के दो नजदीकी प्रमोद वर्मा व शाहपुरा निवासी कैलाश गुर्जर के घरों पर भी छापेमारी की है। इसके साथ ही नगर पालिका पावटा व उप-पंजीयक कार्यालय थानागाजी से दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि एसीबी अब फतेह सिंह मीणा पर भ्रष्टाचार, बेनामी संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।