{"_id":"67f7319d14f41118d509c09b","slug":"ipl-match-in-jaipur-cyber-fraud-has-started-in-ipl-match-tickets-police-issued-advisory-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Match in Jaipur: आईपीएल की ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले रहें सावधान! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL Match in Jaipur: आईपीएल की ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले रहें सावधान! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें मामला
Thu, 10 Apr 2025 09:38 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:38 AM IST
सार
IPL Match in Jaipur: गुलाबी शहर में 13 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। मैच के टिकटों की बिक्री के नाम पर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है।
विज्ञापन
आईपीएल मैच टिकट। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IPL Match in Jaipur: राजधानी जयपुर में आईपीएल मैचक के टिकट को लेकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। अगर आप भी आईपीएल के ऑनलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं तो बेहद सावधान हो जाइए, क्योंकि टिकट बेचने के नाम पर साइबर ठगी भी शुरू हो चुकी है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए अब राजस्थान पुलिस की साइबर ब्रांच ने इस संबंध में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है और साथ ही एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें- पति से झगड़े के बाद मासूम की गला दबाकर की थी हत्या, मां निकली हत्यारन; पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन वेबसाइट्स से बचें
साइबर क्राइम विंग के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि आईपीएल के मौजूदा संस्करण में ऑनलाइन टिकट बुकिंग और फैंटेसी लीग जैसे प्लेटफॉर्म्स के नाम पर साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर एप के जरिए लोगों को नकली टिकट और फैंटेसी ऑफर के साथ आकर्षक पुरस्कारों का लालच दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सस्ते टिकट के लिंक डालकर नकली वेबसाइट अैर एप पर टिकट बुकिंग के नाम पर रुपये ऐंठे जा रहे हैं। साथ ही साथ आरोपी सस्से टिकट के साथ-साथ पुरस्कारों के ऑफर का भी लालच दे कर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ
फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर मांगते हैं यूपीआई डिटेल्स
गूगल सर्च में मिले फर्जी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने पर ठग बैंक और यूपीआई डिटेल्स मांगते हैं। ईमेल और व्हाट्सएप पर सट्टा, नकली टिकट और ऑफर भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। राजस्थान साइबर पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी हुए कहा है कि आईपीएल टिकट सिर्फ अधिकृत वेबसाइट या केंद्र से ही खरीदें। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी ऑफर से बचें। व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी को भी साझा न करें।
यहां दें पुलिस को सूचना
फर्जीवाड़े की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या https://cybercrime.gov.in पर दें।