फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   IPL 2025: Cricket fans reached to buy tickets troubled by heat, questions raised on serious chaos during sale

IPL 2025: गर्मी से हलकान हुए टिकट खरीदने पहुंचे क्रिकेटप्रेमी, बिक्री के दौरान गंभीर अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Mon, 07 Apr 2025 03:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 03:13 PM IST
सार

आईपीएल 2025 के जयपुर में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो गई है लेकिन न तो यहां कहीं छांव की व्यवस्था की गई थी और न ही पीने के पानी का कोई इंतजाम किया गया था।

विज्ञापन
IPL 2025: Cricket fans reached to buy tickets troubled by heat, questions raised on serious chaos during sale
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएमएस स्टेडियम में 13 अप्रैल को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री राजस्थान रॉयल्स की ओर से आज से शुरू कर दी गई है। टिकट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्र देर रात 12 बजे से ही लाइन में लग गए थे लेकिन फिर भी टिकट वितरण के दौरान कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं।

विज्ञापन


स्टूडेंट टिकट नदारद, छांव और पानी की कमी

अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों ने आरोप लगाया कि जिन स्टूडेंट डिस्काउंट टिकटों की बात कही जा रही थी वे मौके पर उपलब्ध नहीं हैं। भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट के बीच छात्रों को खुले आसमान के नीचे घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। न कहीं छांव की व्यवस्था की गई थी और न ही पीने के पानी का कोई इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: बीसीसीआई अंडर-16 एनसीए का विशेष प्रशिक्षण शिविर जयपुर में, 18 अप्रैल से 14 मई तक होगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है लेकिन इतनी विकट परिस्थितियों में भी आयोजकों की ओर से बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव नजर आया।

'इको ग्रीन' के दावों की खुली पोल

राजस्थान रॉयल्स की टीम खुद को इको-फ्रेंडली बताने और हर डॉट बॉल पर पेड़ लगाने जैसे अभियान चला रही है लेकिन ग्राउंड पर स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखाई दी। न तो पर्यावरण हितैषी इंतजाम किए गए और न ही दर्शकों की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा गया।

छात्रों का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स के दावे और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क है। भीषण गर्मी में पानी और छांव जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से आयोजकों की लापरवाही स्पष्ट झलकती है।


ये भी पढ़ें: Sirohi News: बीस दिन पहले युवक की हत्या करके फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, एक किशोर भी निरुद्ध

छात्रों और स्थानीय दर्शकों ने मांग की कि टिकट वितरण केंद्रों पर जल्द से जल्द पानी, छांव और छात्र टिकट की व्यवस्था की जाए ताकि लोग सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से टिकट ले सकें। उन्होंने कहा कि आयोजकों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने अभियान और वादों को सिर्फ प्रचार तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें जमीन पर भी उतारें।

इसी बीच खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से एसएमएस स्टेडियम के बाहर तीन पॉइंट्स पर पीने के पानी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने स्पोर्ट्स सेक्रेट्री को निर्देशित किया गया कि टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगे स्टूडेंट्स और युवाओं को गर्मी से बचाव के लिए तुरंत इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed