फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Innocent fell into 300 feet deep borewell pit in Jobner, Jaipur

Jaipur: जोबनेर में बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाने में जुटे ग्रामीण, SDRF पहुंची

Sat, 20 May 2023 11:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 May 2023 11:50 AM IST
सार

जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में पत्थर से ढक कर छोड़ दिए गए बोरवेल के 100 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मासूम की जान पर संकट बन गया है।

विज्ञापन
Innocent fell into 300 feet deep borewell pit in Jobner, Jaipur
बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने में जुटे ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोबनेर में एक बार फिर बोरवेल का गड्ढा मासूम की जान के लिए आफत बन गया। शनिवार सुबह सात बजे जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में नौ साल का अक्षित खेलते-खेलते बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढे क गहराई 200 फीट के आस-पास है। बोरवेल की गहराई का अभी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। क्योंकि ग्रामीण अलग-अलग जवाब दे रहे हैं। बच्चे की लोकेशन 100 फीट पर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना के अनुसार जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में बोरवेल को पत्थर से ढक कर छोड़ दिया गया था। सुबह जब बच्चे वहां खेलने पहुंचे तो तभी अक्षित बोरवेल में जा गिरा। घटना की जानकारी के बाद सिविल डिफेंस एवं एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण अपनी तरफ से मासूम को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। बोरवेल के अंदर से अक्षित की आवाज सुनाई दे रही है। लोग रस्सी के सहारे अक्षित तक पानी पहुंचाने में लगे हुए हैं। साथ ही ऑक्सीजन का पाइप भी गड्ढे में डाल गया है, ताकि अक्षित को सांस लेने में कोई तकलीफ न हो।जोबनेर SDM अरुण कुमार जैन, तहसीलदार पवन चौधरी, जोबनेर DSP मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

Innocent fell into 300 feet deep borewell pit in Jobner, Jaipur
मौके पर पहुंची SDRF बचाव में जुटी - फोटो : Amar Ujala Digital
3 घंटे 30 मिनट हो चुके हैं, SDRF मौके पर पहुंच चुकी है
 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अक्षित वह अपने माता-पिता के साथ कुड़ियों का बास में रहता है। वह जोबनेर जयपुर में अपने मामा के घर पर गर्मी की छुट्टियों में आया हुआ था। भोजापुरा गांव में बच्चे मामा के घर के पास ही खेत में यह बोरवेल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सुबह जागने के बाद अक्षित खेलते-खेलते ही खेत में बोरवेल तक जा पहुंचा। उसका पैर बोरवेल में चला गया और वो फिसलकर बोरवेल के होल में अंदर जा गिरा। काफी देर बच्चे की आवाज़ नहीं देने और दिखाई नहीं देने पर घरवालों को चिंता हुई, बाहर आकर देखा तो अक्षित कहीं दिखाई नहीं दिया, तो उसे ढूंढना चालू किया गया। बोरवेल से अक्षित के चिल्लाने की आवाज आ सुनाई दी। तो घटना का पता लगा। ग्रामीणों ने तुरंत जोबनेर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया। पुलिस एसडीआरएफ टीमें में मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।



एसडीआरएफ ने बोरवेल में लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाया है। बोरवेल में फंसे बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है, क्योंकि गर्मी का समय है और गहराई और घबराहट में बच्चे का दम घुटने की आशंका है।

Innocent fell into 300 feet deep borewell pit in Jobner, Jaipur
बोलवेल में गिर अक्षित। गड्ढा खोदने के लिए लाई गई जेसीबी। - फोटो : Amar Ujala Digital
बच्चे की लाइव CCTV से देखा जा रहा है। मौके पर एक जेसीब भी गंगाई गई है। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए गढ्ढे के पास में ही एक और दूसरा गड्ढा खोदा जा रहा है, जिससे बच्चे को आसानी से और सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। ग्रामीण भी इस काम में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed