फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   India Emerging Stronger with Swadeshi Power under Modi’s Leadership: BJP State President Madan Rathore

Rajasthan News: मोदी के नेतृत्व में भारत स्वदेशी ताकत से आर्थिक रूप से मजबूत, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले

Wed, 27 Aug 2025 10:07 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 10:07 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक व रणनीतिक रूप से नई ऊंचाइयों पर है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा से ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दे रहे हैं।   

विज्ञापन
India Emerging Stronger with Swadeshi Power under Modi’s Leadership: BJP State President Madan Rathore
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक और रणनीतिक रूप से नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक परिदृश्य में केवल सैन्य शक्ति ही नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती भी राष्ट्र की असली ताकत है। भारत अब स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता के बल पर दुनिया में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है।

विज्ञापन


राठौड़ ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित 150 किलोमीटर की पदयात्रा केवल स्मरण मात्र नहीं, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देने का एक अभियान है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भारतीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को और मजबूती मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने जैसे कदम एक अवसर हैं। भारतीय दवाइयां, टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट्स अपनी गुणवत्ता और किफायती दरों के कारण विश्व स्तर पर बेहद प्रतिस्पर्धी साबित हो रहे हैं। राजस्थान के उद्यमी भी बाजार की मांग के अनुसार बदलाव कर निर्यात में नई दिशा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार के विजन को जनहितकारी बताते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी केवल पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप कार्य करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ को उन्होंने युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता, खेल प्रतिभा और सामाजिक समरसता बढ़ाने का एक सशक्त मंच बताया।


ये भी पढ़ें: जोधपुर में मूसलाधार बारिश, सड़कें बनी दरिया, बहने लगे वाहन, लोगों को हुई परेशानी

आपदा प्रबंधन पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़, अतिवृष्टि, फसल क्षति और मकान क्षति जैसी आपदाओं में समयबद्ध गिरदावरी और राहत सुनिश्चित कर रही है। जरूरत पड़ने पर भामाशाहों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  लूनी नदी में बही बोलेरो, मां-दो बेटियों की मौत, दो गंभीर; तीन लापता; सभी दर्शन करने जा रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed