{"_id":"66aa3582938dca9f6e0e5aa7","slug":"implement-the-budget-announcement-of-providing-milk-three-times-a-week-in-anganwadis-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आंगनबाड़ियों में सप्ताह में तीन बार दूध देने की बजट घोषणा को लागू करे- उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आंगनबाड़ियों में सप्ताह में तीन बार दूध देने की बजट घोषणा को लागू करे- उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
Wed, 31 Jul 2024 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:30 PM IST
सार
Rajasthan: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ियों में आने वाले बच्चों को सुपोषण के लिए सप्ताह में तीन बार दूध दिए जाने की बजट घोषणा को शीघ्र लागू करने के लिए तत्परता से काम किया जाए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता बुधवार को शासन सचिवालय में शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. मोहनलाल यादव, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओम प्रकाश बुनकर व निदेशक बिन्दुकरुणाकर की उपस्थिति में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग की बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सप्ताह में तीन बार दूध देने की योजना के लागू होने पर बच्चों की पोषहार के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और उन्हें बेहतर पोषण भी मिलेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने बैठक कहा कि आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों में पोषण को और बढ़ाने के लिए नवाचर किये जाए। जिससे हमारे बच्चों को बेहतर पोषण को सुनिश्चित करने के संकल्प को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने पोषहार और पूरक पोषाहार की रेसिपी पर चर्चा कर निर्देश दिए कि पोषण विशेषग्यों से सलाह लेकर रेसिपी में आवश्यक संशोधन किये जाएं। दीया कुमारी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उस क्षेत्र की आवश्यकता और उपयोगिता के अनुसार पांच-पांच नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने के कार्य को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने निर्देश दिए कि आईसीडीएस और महिला अधिकारिता निदेशालय समन्वित रूप से उड़ान योजना को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर काम करें।
विज्ञापन