फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   If any incident happens with me then Dotasara will be responsible for it, alleges MLA Balmukund

Rajasthan: 'मेरे साथ कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार डोटासरा होंगे'...विधायक बालमुकुंद आचार्य ने लगाया गंभीर आरोप

Wed, 19 Mar 2025 12:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Mar 2025 12:24 PM IST
सार

Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा की टिप्पणी को 'गहरी साजिश' करार देते हुए विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है। आगे उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर भी हमला बोला।

विज्ञापन
If any incident happens with me then Dotasara will be responsible for it, alleges MLA Balmukund
विधायक बालमुकुंद आचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए डोटासरा सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


हवा महल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आचार्य ने डोटासरा के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है, जो भारत की संस्कृति, धर्म और संतों के विरोधी प्रतीत होती है। उन्होंने डोटासरा की टिप्पणी को "गहरी साजिश" करार देते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है।
विज्ञापन


टीकाराम जूली को लेकर डोटासरा पर निशाना
बालमुकुंद आचार्य ने विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली को लेकर भी डोटासरा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा इस बात से परेशान हैं कि जूली का कद लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण वे विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर से अजान पर BJP विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले- ‘बालमुकुंदाचार्य एक नमूना हैं’


लाउडस्पीकर विवाद फिर चर्चा में
आचार्य ने लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर भी अपनी पुरानी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि रात 2 बजे अजान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग करने की बजाय मोबाइल अलर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आम जनता को परेशानी नहीं होगी। इससे पहले भी वे इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक बहस हो चुकी है।



राजनीतिक गर्मी बढ़ी
पेपर लीक मामला राजस्थान में पहले से ही बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है, और अब इस पर हो रही बयानबाजी से माहौल और गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अब देखना होगा कि इस विवाद का आगे क्या असर होता है और क्या सरकार इस पर कोई कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed