फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hindus having just one child and that too many what prompted BJP MLA Swami Balmukundacharya to say this

Rajasthan: 'हिंदू सिर्फ एक बच्चा पैदा कर रहे और वो बहुत', आखिर किस बात पर ऐसा बोले-BJP विधायक?

Fri, 27 Feb 2026 05:44 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 27 Feb 2026 05:44 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में पंचायत और नगरपालिका चुनावों में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के फैसले का  भाजपा विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ समुदायों में बच्चे अधिक हैं जबकि हिंदू केवल एक बच्चा पैदा कर रहे हैं, जिससे सनातनी की संख्या घट रही है।

विज्ञापन
Hindus having just one child and that too many what prompted BJP MLA Swami Balmukundacharya to say this
भाजपा विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार द्वारा पंचायत और नगरपालिका चुनावों में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के फैसले को लेकर सियासी बहस जारी है। भाजपा विधायक  स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने इस नीति का समर्थन करते हुए कहा कि यह कदम देश और समाज की प्रगति के लिए सही दिशा में उठाया गया है।
विज्ञापन

 


'घट रही सनातनियों की संख्या'
शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा, 'आरएसएस और भाजपा दो स्वतंत्र संगठन हैं। आरएसएस एक ऐसा संगठन है जो देश और समाज के कल्याण के लिए काम करता है। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी कार्यरत हैं, यह केवल हिंदुओं के लिए नहीं है। जब हम जनसंख्या की बात करते हैं, तो चीन में भी विशाल जनसंख्या है और वहां कोई समस्या नहीं है। हमारा देश भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। कुछ समूह के लोगों के बहुत बच्चे हैं, जबकि हमारे हिंदू केवल एक बच्चे को जन्म दे रहे हैं, जिससे सनातनी की संख्या घट रही है, जो अपनी परंपरा और वंश को आगे बढ़ाते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान में अब ज्यादा बच्चे भी अच्छे: क्यों हटाई जा रही तीन दशक पुरानी रोक, और किन राज्यों में है ऐसा कानून

'तीन बच्चों की नीति सही'
उन्होंने आगे कहा कि वह तीन बच्चों की नीति के लिए सरकार के निर्णय का समर्थन करते हैं और राजस्थान सरकार तथा केंद्र सरकार सभी समुदायों की प्रगति का ध्यान रखती हैं, चाहे वह हिंदू हों या मुस्लिम। बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में पंचायत और नगर पालिका चुनावों की तैयारियों के बीच जनसंख्या नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed