फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hindu Families Arriving from Pakistan Share Their Ordeal; Struggle for Land Continues Even After 40 Years

Rajasthan News: पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों ने बयां किया दर्द, 40 साल बाद भी जमीन के लिए संघर्ष जारी

Sat, 18 Apr 2026 09:38 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sat, 18 Apr 2026 09:38 PM IST
सार

Jaipur News: 1981 में पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार 2001 में नागरिकता मिलने के बाद भी स्थायी पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। जयपुर में रह रहे परिवार जमीन आवंटन की मांग कर रहे हैं। 40 वर्षों बाद भी समस्या जस की तस है।

विज्ञापन
Hindu Families Arriving from Pakistan Share Their Ordeal; Struggle for Land Continues Even After 40 Years
पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों ने फिर दोहराया अपना दर्द - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न और असुरक्षा के माहौल से तंग आकर वर्ष 1981 में कई हिंदू परिवारों ने अपना सब कुछ छोड़कर भारत में शरण ली थी। ये परिवार अपनी जमीन-जायदाद, घर और संपत्ति पाकिस्तान में ही छोड़कर भारत आए और शुरुआत में राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में बसाए गए। कुछ समय बाद बेहतर अवसरों की तलाश में ये परिवार दिल्ली होते हुए जयपुर में आकर बस गए, लेकिन स्थायी पुनर्वास का सपना आज तक अधूरा है।

विज्ञापन


करीब दो दशक तक अस्थायी जीवन बिताने के बाद वर्ष 2001 में भारत सरकार ने इन परिवारों को भारतीय नागरिकता प्रदान की। नागरिकता मिलने के बाद नियमों के अनुसार इन विस्थापित परिवारों को जमीन आवंटित की जानी थी, ताकि वे स्थायी रूप से बस सकें और अपना जीवन सम्मानपूर्वक जी सकें। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में विशेष प्रावधान भी किए गए थे, खासकर इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में भूमि देने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद हकीकत यह है कि 40 वर्षों बाद भी ये परिवार जमीन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र में भूमि आवंटन के लिए राज्य सरकार के एक मंत्री द्वारा पत्र भी लिखा गया था, लेकिन उस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan News: राज्य में जनगणना 2027 का पहला चरण 16 मई से, स्व-गणना सुविधा के साथ डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा


अपनी समस्याओं को लेकर पीड़ित परिवार हाल ही में जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। परिवारों का कहना है कि सरकार हिंदुओं के हितों की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें बुनियादी अधिकार भी नहीं मिल पा रहे हैं। स्थिति यह है कि कई परिवारों को किराए पर मकान तक नहीं मिल रहा है, जिससे उनका जीवन बेहद कठिन हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी उनके लिए चुनौती बन चुका है।

पीड़ित परिवारों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें जमीन आवंटित कर स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि वे न तो पाकिस्तान लौट सकते हैं और न ही भारत में बिना जमीन के सम्मानजनक जीवन जी पा रहे हैं। ऐसे में यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका भविष्य अनिश्चित बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed