फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Grand screening of documentary film on the glorious history of Meena community

Jaipur News: मीणा समाज के गौरवशाली इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भव्य प्रदर्शन, लोगों ने की जमकर सराहना

Tue, 25 Mar 2025 03:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

Jaipur: डॉक्यूमेंट्री में विशेष रूप से महाराणा प्रताप के संग हुए युद्धों में मीणा समाज के योगदान और गोरिल्ला युद्ध प्रणाली के प्रारंभिक स्वरूप को प्रस्तुत किया गया है। समाज के वीरता पूर्ण इतिहास को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे और फिल्म की सराहना की।

विज्ञापन
Grand screening of documentary film on the glorious history of Meena community
डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भव्य प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर कला केंद्र में राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के तत्वावधान में मीणा समाज के गौरवशाली इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म में खोगंग के राजा आलनसिंह, आमेर के राजा सुशावत वंश, कोटा-बूंदी सहित समस्त राजस्थान में मीणा समाज के शौर्य और परंपराओं को दर्शाया गया है।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री में विशेष रूप से महाराणा प्रताप के संग हुए युद्धों में मीणा समाज के योगदान और गोरिल्ला युद्ध प्रणाली के प्रारंभिक स्वरूप को प्रस्तुत किया गया है। समाज के वीरता पूर्ण इतिहास को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे और फिल्म की सराहना की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना, पूर्व मंत्री डॉ. कन्हैया लाल मीना, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर सहित समाज के कई गणमान्य नेता, पंच- पटेल और महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे।


पढ़ें: राणा सांगा पर दिए गए बयान का विरोध, सर्व समाज ने जिला कलेक्ट्रेट में सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की फिल्मों से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलेगी और समाज के प्रति गर्व की भावना मजबूत होगी। डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का एक सराहनीय प्रयास बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed