फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Dhankhar’s Resignation Result of BJP Pressure, Says Former CM- A Threat to Democracy

Rajasthan News: धनखड़ के इस्तीफे पर बोले पूर्व सीएम- ये भाजपा के दबाव का परिणाम, डेमोक्रेसी पर खतरे का संकेत

Wed, 23 Jul 2025 07:20 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक दिए गए इस्तीफे को लेकर कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक था, उन्होंने यह कदम भाजपा के दबाव में उठाया है। यह देश में लोकतंत्र के कमजोर होने का स्पष्ट संकेत है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Dhankhar’s Resignation Result of BJP Pressure, Says Former CM- A Threat to Democracy
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में परसराम मदेरणा की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए अशोक गहलोत

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में परसराम मदेरणा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और धनखड़ का इस्तीफा उसी खतरे की एक और मिसाल है।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि धनखड़ साहब खुद कुछ दिन पहले तक कह रहे थे कि वो 2027 तक उपराष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि जब तक कोई दैवीय शक्ति न आ जाए, वे पद नहीं छोड़ेंगे। फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक इस्तीफा दे दिया गया?
विज्ञापन


गहलोत ने दावा किया कि धनखड़ पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा कि धनखड़ साहब का स्वास्थ्य बहुत अच्छा था। वो दिनभर काम कर रहे थे। फिर अचानक शाम को इस्तीफा देना देश को चौंकाने वाला कदम था। उन पर क्या कोई दबाव था? ये वे ही जानें या उनकी अंतरात्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति दबाव में काम कर रहे हैं और अब यह इस्तीफा इस बात को साबित करता है कि उन पर दबाव था। उन्होंने कहा कि मैंने जोधपुर में कहा था कि वे दबाव में काम करते हैं। इसका जवाब उन्होंने जयपुर में दिया था कि न मैं दबाव में काम करता हूं, न किसी को दबाव में रखता हूं लेकिन अब उनके इस्तीफे से साफ है कि इसमें कहीं न कहीं कोई लिंक है।

यह घटना बताती है कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम बार-बार कहते रहे हैं कि देश से डेमोक्रेसी खत्म हो रही है। चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। बिहार में खुलेआम वोटर लिस्ट से वोट काटे जा रहे हैं। महाराष्ट्र में एकतरफा जीत दिलाई जा रही है।

गहलोत ने इसके लिए जनता को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सिर्फ राजनीतिक दलों के प्रयास से कुछ नहीं होगा। जब तक आम लोग आगे नहीं आएंगे, तब तक आरएसएस और बीजेपी की दादागिरी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई विपक्ष के साथ है, तो जनता को उसका साथ देना चाहिए। नहीं तो देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस के रुख को लेकर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड पहले भी सही था, अब भी सही है। यह संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा मामला है। जिस तरह से इस्तीफा हुआ, उस पर हमें आपत्ति है। इसका कोई बेहतर तरीका निकाला जा सकता था।

अध्यक्ष और सभापति की भूमिका पर बात करते हुए गहलोत ने कहा कि विपक्ष हमेशा स्पीकर से निष्पक्षता की उम्मीद करता है लेकिन कई बार स्पीकर पार्टी लाइन से हट नहीं पाते। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्षों सीपी जोशी और परसराम मदेरणा की निष्पक्षता की सराहना की।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू पूर्व मुख्यमंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed