फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot government will distribute seeds to 20 lakh farmers for free, 60 cr will be spent on farmers welfare

Rajasthan News: 20 लाख किसानों को फ्री में बीज बांटेगी गहलोत सरकार, कृषक कल्याण पर खर्च होंगे 60 करोड़

Sun, 14 May 2023 02:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 14 May 2023 02:47 PM IST
सार

राजस्थान की गहलोत सरकार 20 लाख किसानों को निःशुल्क सब्जियों के बीज किट उपलब्ध कराएगी। इस पर राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कृषक कल्याण कोष से 60 करोड़ रुपए व्यय होंगे। 
 

विज्ञापन
Gehlot government will distribute seeds to 20 lakh farmers for free, 60 cr will be spent on farmers welfare
अशोक गहलोत किसानों के लिए नई योजना लाए हैं। - फोटो : अमर

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार 20 लाख किसानों को सब्जियों की बीज का किट उपलब्ध कराएगी। इस पर राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन के अंतर्गत 2023-24 में कृषक कल्याण कोष से 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति से प्रदेश के 5 लाख किसानों को 500 वर्गमीटर क्षेत्र में एकल फसल और 15 लाख किसानों को 100 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए कोम्बो किचन गार्डन किट उपलब्ध करवाए जाएंगे। कॉम्बो किचन गार्डन किट में खरीफ फसल के लिए टिण्डा, भिण्डी, मिर्च, ग्वार, लौकी, टमाटर व बैंगन, रबी फसल के लिए पालक, गाजर, मिर्च, मटर, मूली, टमाटर व बैंगन तथा जायद फसल के लिए ककड़ी, टिण्डा, भिण्डी, लौकी और ग्वार के बीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


खरीफ़ के 7 लाख, रबी के 11 लाख और जायद के लिए 2 लाख किट
इसमें खरीफ-2023 के लिए 7 लाख, रबी 2023-24 के लिए 11 लाख और जायद-2024 के लिए 2 लाख किट वितरण का लक्ष्य है।  मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed