फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gaukumbh Jaipur 2025: "Celebrate in Gaushalas, Not Hotels: Rajasthan CM Urges Public to Honour Cows"

Gaukumbh Jaipur 2025: भजनलाल शर्मा बोले – जन्मदिन-एनीवर्सरी पार्टी होटल में नहीं, गौशाला में मनाएं खास दिन

Sat, 06 Sep 2025 05:31 PM IST
Sourabh Bhatt सौरभ भट्ट
Updated Sat, 06 Sep 2025 05:31 PM IST
सार

Gaukumbh Jaipur 2025: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने लोगों से खास मौकों पर होटल में जश्न की बजाय गौशालाओं में जाकर गौसेवा करने की अपील की। सरकार ने प्रति गाय ₹50 और बछड़े के लिए ₹25 अनुदान देने की घोषणा की।

 

विज्ञापन
Gaukumbh Jaipur 2025: "Celebrate in Gaushalas, Not Hotels: Rajasthan CM Urges Public to Honour Cows"
भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि उन्हें अपना जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य खास मौके होटल या पार्टी हॉल में मनाने की बजाय गौशालाओं में जाकर मनाना चाहिए। सीएम ने कहा- पहले माता बहने पहली रोटी गाय के लिए बनाती थी। पहली रोटी गाय माता के लिए होती थी। आज गैस का चूल्हा है, कुछ घरों में तो गौ माता की रोटी भी नहीं बनती होगी । हमारे घर में जो गौ माता की रोटी बनती है उसका अनुमान लगाकर साल के हिसाब से कहीं गौशाला में गौ माता के नाम दान देना चाहिए। सीएम जयपुर ने यह बात  जयपुर के विद्याधरनगर में ‘गौ महाकुंभ’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan Politics: क्या मोहन भागवत खत्म करवाएंगे वसुंधरा का सियासी वनवास? जानें क्या कह रहे सियासी दांव-पेंच

विज्ञापन

 बोले-सीएम हाऊस में पहले मेरी गाय पहुंची, बाद में मैं "
सीएम ने कहा कि जब वे गांव से भरतपुर शिफ्ट हुए, तो पहले अपनी गाय के लिए ठिकाना बनाया, उसके बाद खुद शिफ्ट हुए। मुख्यमंत्री आवास में भी पहले गाय का प्रवेश करवाया और उन्होंने प्रवेश किया। सीएम ने बताया कि 2791 करोड़ रुपए की गौ संवर्धन योजना चलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रति गाय 50 रुपए और प्रति बछड़ा 25  रुपएअनुदान मिलेगा

सीएम ने कहा कि अभी हमने 100 गौशालाओं में गौकाष्ठ मशीनें रियायती दरों पर दी हैं। मेरे पास कई गौशाला वाले आए थे, उन्होंने हर गाय का 35 रुपए अनुदान मांगा था। मैंने कहा 35 ही क्यों बढ़ाएं, जितना गाय का भोजन होता है उतना करेंगे। हमने 50 रुपए प्रति गाय के हिसाब से और 25 रुपए बछड़े के लिए अनुदान तय किया। उन्होंने कहा कि  बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर और सलूंबर जिलों के किसानों को बैल आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

सीएम ने कहा- बदलते परिवेश में कुछ अंतर आया है। हमारी समृद्धि में गाय का बड़ा योगदान है। हम इसे गोधन के रूप में देखते हैं, वह हमारा धन है और हमारी आर्थिक मजबूती में उसका बहुत बड़ा योगदान है। भगवान वासुदेव के पास 12 लाख नदी थे। नंद के 9 लाख थे और भगवान का नाम भी गोपालक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed