फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gajendra Singh Shekhawat asked Saleh Mohammad full form of ERCP

Rajasthan: शेखावत ने सालेह मोहम्मद से पूछा ERCP का फुल फार्म, बोले- पता भी है नहर में पानी कौन सी नदी से आएगा

Mon, 03 Jul 2023 03:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Jul 2023 03:47 PM IST
सार

चुनावी घमासान में ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बार ERCP को लेकर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat asked Saleh Mohammad full form of ERCP
प्रेस वार्ता करते गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) का मुद्दा रोज नए-नए घटनाक्रम को लेकर चर्चा में आ ही जाता है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं ERCP मुद्दा भी गरमाने लगा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने ही बाकी हैं। इस बीच सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे में नेताओं जनसभाओं में ERCP मुद्दा चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। ताजा मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का वीडियो सामने आया है, जिसमें शेखावत की झल्लाहट बता रही है कि ERCP मुद्दा कितना गरमाया हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान पत्रकार ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से सवाल किया कि कुछ दिनों पहले गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने ईआरसीपी योजना को लेकर सवाल खड़े किए थे। पत्रकार के इस सवार पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत झल्ला गए। झल्लाते हुए बोलने लगे 'सालेह मोहम्मद मीडिया के सामने आकर जिस दिन ईआरसीपी का फुल फॉर्म बता दें, उसके बाद बात करिएगा। सालेह मोहम्मद को पता भी है कि नहर में पानी कौन सी नदी से आएगा और कौन से बांध से पानी पहुंचेगा? सालेह मोहम्मद एक बार किताब में पढ़ें और फिर यहां आकर टिप्पणी करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed