फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Free Pilgrimage Scheme for Senior Citizens Begins in Rajasthan Today

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026: आज से आवेदन शुरू;पशुपतिनाथ तक फ्री हवाई यात्रा

Wed, 27 May 2026 08:21 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 27 May 2026 08:21 AM IST
सार

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त AC ट्रेन यात्रा और चयनित श्रद्धालुओं को हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Free Pilgrimage Scheme for Senior Citizens Begins in Rajasthan Today
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

 राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत आज 27 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को देश के 15 प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। वहीं चयनित यात्रियों को हवाई जहाज के जरिए नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

देवस्थान विभाग के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक विभाग के पोर्टल, वेबसाइट और ई-मित्र केंद्रों के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में अंतिम तिथि तक संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: भैराना धाम आंदोलन हुआ उग्र, Hanuman Beniwal बने अगुआ, कर दिया बड़ा एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत इस बार 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी, जबकि 6 हजार यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए पशुपतिनाथ मंदिर भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। ट्रेन में मेडिकल टीम, नर्सिंग स्टाफ और एस्कॉर्ट भी मौजूद रहेंगे।

देवस्थान विभाग ने आवेदन से पहले जनआधार अपडेट कराने की सलाह दी है ताकि दस्तावेज अपलोड करने में किसी तरह की परेशानी न हो। आवेदन के लिए जनआधार कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य दस्तावेज जरूरी होंगे।

यात्रियों का चयन जिला स्तर पर कंप्यूटरीकृत लॉटरी के जरिए किया जाएगा। चयनित सूची जिला कलेक्टर कार्यालय, देवस्थान विभाग कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यहां करें आवेदन

  • देवस्थान विभाग पोर्टल
  • देवस्थान विभाग की वेबसाइट- https://devasthan.rajasthan.gov.in
  • https://edevasthan2.rajasthan.gov.in/Account/Citizen

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed