फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four of Family Killed as Speeding SUV Hits Three Bikes in Jaipur’s Chomu Area

दर्दनाक सड़क हादसा: चौमूं में तेज रफ्तार SUV ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक परिवार के चार लोगों की मौत

Wed, 22 Oct 2025 10:49 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 22 Oct 2025 10:49 AM IST
सार

जयपुर के चौमूं में खाटू श्यामजी से लौट रहे एक ही परिवार की तीन बाइकों को तेज रफ्तार SUV ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत और 3 गंभीर घायल हुए। सभी श्रद्धालु थे। मामला दर्ज, जांच जारी।

विज्ञापन
Four of Family Killed as Speeding SUV Hits Three Bikes in Jaipur’s Chomu Area
बस हादसा - फोटो : एडोव

विस्तार

जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग खाटू श्यामजी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना चौमूं क्षेत्र के रामपुरा पुलिया के पास हुई, जहां तेज रफ्तार SUV ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर लगने के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी छह घायलों को पहले चौमूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया और वहां से गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed