{"_id":"669254cd56440b8a96045c49","slug":"firing-and-fighting-at-rashtriya-karni-sena-office-in-jaipur-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में मारपीट, अध्यक्ष बोले- श्री राजपूत करणी सेना के मकराना ने हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में मारपीट, अध्यक्ष बोले- श्री राजपूत करणी सेना के मकराना ने हमला किया
Sat, 13 Jul 2024 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:49 PM IST
सार
Jaipur: जयपुर में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें मकराना जख्मी हुए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में फायरिंग-मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया। शेखावत ने कहा है कि मकराना चार लोगों के साथ मेरे कार्यालय में आया और फायरिंग कर दी। इस पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा, उसके साथ मारपीट की। इसमें मकराना घायल हो गए हैं। घटना शेखावत के चित्रकूट स्थित कार्यालय में शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे की है।
विज्ञापन
वहीं, महिपाल सिंह मकराना की पत्नी वर्षा ने शिव सिंह और उनके साथियों पर फायर करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो में दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों ही पक्षों की ओर से देर रात तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। महिपाल सिंह मकराना को देर शाम को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मकराना की गोली जमीन पर लगी - शेखावत
शिव सिंह शेखावत ने बताया कि मकराना का शुक्रवार मेरे छोटे भाई के पास फोन आया था। कह रहा था कि बैठकर बात कर लेते हैं। सभी बात कर रहे थे। वो शायद नशे में था। इस बीच उसने मेरे ऊपर फायर कर दिया। गोली जमीन पर लगी। इसके बाद मेरे गनमैन से इसके सिर पर बट से मार दिया और ये गिर गया। इसके साथ तीन लोग और थे। फिर हमने उन सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिपाल की पत्नी बोलीं- धोखे से बुलाकर मारा
महिपाल की पत्नी वर्षा ने बताया- इनको (महिपाल सिंह) धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्ठा कर रखे थे। उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखाधड़ी से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया। जयपुर के चित्रकूट में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत का इस बिल्डिंग में ऑफिस और घर है, यहीं पर पूरा घटनाक्रम हुआ।
घटना के कई वीडियो सामने आए
घटना के दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दोनों पक्ष मारपीट करते देख रहे हैं। वीडियो में भी दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। इन वीडियो में महिपाल सिंह मकराना के सिर से खून निकलता भी दिख रहा है। फिलहाल पुलिस सभी वीडियो की जांच कर रही है। वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि दोनों के पास गनमैन हैं। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी। खाली केस मौके पर मिला है। फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी है। मारपीट में चोट लगी है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
करणी सेना के अध्यक्ष को घर में घुसकर गोलियां मारी थीं
गौरतलब है कि 5 दिसंबर को दोपहर करीब 1:03 बजे 2 बदमाशों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां चलाई थीं, फिर भाग निकले थे। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाशों की फायरिंग में नवीन शेखावत की भी मौत हो गई थी। नवीन ही बदमाशों को गोगामेड़ी के घर ले गया था। गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।