फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   FIR against MLA Dilawar and BJP leader Manikant Rathore for threatening to kill Congress President Kharge

Jaipur: विधायक मदन दिलावर और भाजपा नेता मणिकांत राठौर पर FIR, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को मारने की दी थी धमकी

Mon, 08 May 2023 07:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 07:19 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय सर्किल पुलिस थाने के प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर की मांग की थी। शिकायती आवेदन में उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राजस्थान के भाजपा से विधायक मदन दिलावर और कर्नाटक के भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर ने जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
FIR against MLA Dilawar and BJP leader Manikant Rathore for threatening to kill Congress President Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जान से मारने की धमकी देने वाले कर्नाटक के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। जयपुर के संजय सर्कल थाने में मणिकांत राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन दिलावर पर भी केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय सर्किल पुलिस थाने के प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर की मांग की थी। शिकायती आवेदन में उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राजस्थान के भाजपा से विधायक मदन दिलावर और कर्नाटक के भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर ने जान से मारने की धमकी दी है। खरगे को परिवार सहित खत्म करने का षड्यंत्र किया है। खरगे दलित समाज से हैं। इसके साथ ही वह अनुसूचित जाति के सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जानिए, किसने क्या कहा
भाजपा विधायक और महासचिव मदन दिलावर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए मृत्यु की कामना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 80 वर्ष के हैं, भगवान उन्हें कभी भी उठा सकते हैं। वहीं मणिकांत राठौर, जो कर्नाटक से भाजपा उम्मीदवार हैं उनपर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि राठौर ने खरगे और उनके पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है। वह उन्हें खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed