फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fake Factory Scam, Gang Busted for Selling Fake Silver and Cheating ₹5 Lakh, Two Arrested

Jaipur News: फर्जी फैक्ट्री दिखाकर 5 लाख ठगे, नकली चांदी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 10:37 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 10:37 AM IST
सार

जयपुर में नकली सोना-चांदी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जहां सस्ती दर पर असली धातु देने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur News: Fake Factory Scam, Gang Busted for Selling Fake Silver and Cheating ₹5 Lakh, Two Arrested
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की मालपुरा गेट थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 4.50 लाख रुपये नकद, नकली सोना-चांदी बनाने के उपकरण तथा फर्जी सील-मोहर भी बरामद की है।

विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के अनुसार इस मामले में 3 मई को पीड़ित हरीश कुमार मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान संजय उदयवाल के माध्यम से अहमदाबाद निवासी महबूब शेख से कराई गई। महबूब ने खुद को चांदी बनाने वाला कारीगर बताते हुए कम कीमत पर शुद्ध चांदी उपलब्ध कराने का लालच दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़ित को कई बार अपनी तथाकथित फैक्ट्री में बुलाया, जहां नकली चांदी बनाकर दिखाते हुए उसे विश्वास में लिया गया। इस दौरान आरोपी ने बेहद कम कीमत में चांदी देने का झांसा देकर पीड़ित से करीब 5 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मौके पर हुई दो की मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के किराए के मकान पर दबिश दी लेकिन वे पहले ही वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और उनका पीछा करते हुए अहमदाबाद से डिटेन कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहबूब शेख (39) और इब्राहिम छीपा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से अहमदाबाद के निवासी हैं और जयपुर में किराए के मकान में रहकर इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नकली सोना-चांदी तैयार कर उसे असली बताकर बेचने का झांसा देते थे और लोगों से बड़ी रकम ऐंठते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़ी अन्य ठगी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed