फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Employment Assistance Camp in Dhankya on Deendayal Upadhyay Jayanti, 20 Companies to Recruit Youth

Jaipur: पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर धानक्या में रोजगार सहायता शिविर, 20 निजी कंपनियां देंगी युवाओं को अवसर

Wed, 24 Sep 2025 11:22 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Sep 2025 11:22 PM IST
सार

Jaipur News: पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर 25 सितंबर को धानक्या में रोजगार सहायता शिविर लगेगा। 20 निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। विभिन्न सरकारी विभाग योजनाओं की जानकारी देंगे। इच्छुक युवा क्यूआर कोड से पंजीयन कर भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
Employment Assistance Camp in Dhankya on Deendayal Upadhyay Jayanti, 20 Companies to Recruit Youth
मेला सूचना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को धानक्या स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा प्रातः 10 बजे से लगाया जाएगा।

विज्ञापन


उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर की उप निदेशक नवरेखा ने बताया कि इस शिविर में विनिर्माण, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, कॉल सेंटर और बीमा जैसे क्षेत्रों से जुड़ी करीब 20 निजी कंपनियां भाग लेंगी। ये कंपनियां मौके पर ही युवाओं का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन करेंगी, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को तुरंत रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न सरकारी विभाग भी अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का भी अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया गया है। इच्छुक युवा इस क्यूआर कोड के माध्यम से शिविर में भाग लेने हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चे मन के सच्चे: शिक्षा मंत्री के सामने विद्यार्थियों ने खोली MDM की पोल, अध्यापक करते रहे चुप रहने के इशारे


नवरेखा ने कहा कि इस रोजगार सहायता शिविर में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास सभी योग्यताधारी बेरोजगार युवाओं के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति के साथ शिविर में उपस्थित हों और इस अवसर का लाभ उठाएं।

यह रोजगार सहायता शिविर न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ने का माध्यम बनेगा, बल्कि यह पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा अंत्योदय और आत्मनिर्भरता को भी आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: दो गांवों के कुओं से मिले युवकों के शव क्रेन से निकाले, आपस में है संबंध; UP से आए थे जयपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed