{"_id":"69be36379471aa01ee0df820","slug":"eid-al-fitr-in-rajasthan-prayers-for-peace-protests-by-wearing-black-bands-at-many-places-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में ईद-उल-फितर: अमन-चैन की दुआ, कई जगह काली पट्टी बांधकर जताया गया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में ईद-उल-फितर: अमन-चैन की दुआ, कई जगह काली पट्टी बांधकर जताया गया विरोध
Sat, 21 Mar 2026 11:40 AM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:40 AM IST
सार
राजस्थान: ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और जरूरतमंदों में फितरा बांटा गया। इस बार कुछ जगहों पर शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लगाकर इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन
नमाज के बाद बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को प्रदेशभर में मुस्लिम समुदाय ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले जरूरतमंदों में फितरा (ईद का सदका) भी बांटा गया।
विज्ञापन
ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर
हालांकि इस बार ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर भी देखने को मिला। जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। कई मस्जिदों पर काले झंडे भी लगाए गए। समुदाय के लोगों ने इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध जताते हुए नए कपड़े नहीं पहने और घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजन जैसे खीर और सेवइयां भी नहीं बनाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अजमेर दरगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इधर, जयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ईदगाह, चौक जामा मस्जिद और चक शिया जामा मस्जिद सहित प्रमुख नमाज स्थलों के आसपास पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात रहे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह फ्लैग मार्च भी निकाला गया। शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन