फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dr. Manmohan Singh Tenure as IDS Jaipur Chairman Rajasthan Room Preserved with his Nameplate news in Hindi

Manmohan Singh: पीएम बनने से पहले का है मनमोहन का राजस्थान से नाता, एक ऑफिस में कमरा रिजर्व, नेम प्लेट भी लगी

Fri, 27 Dec 2024 12:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 Dec 2024 12:28 PM IST
सार

Manmohan Singh News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से 2019 में राज्यसभा सांसद रहे हैं। साथ ही प्रदेश की राजधानी जयपुर से भी उनका एक खास रिश्ता भी रहा। पढ़िए, एक्सक्लूसिव खबर... 

विज्ञापन
Dr. Manmohan Singh Tenure as IDS Jaipur Chairman Rajasthan Room Preserved with his Nameplate news in Hindi
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान कनेक्शन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Manmohan Singh Newsभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह अपनी सक्रिय राजनीति में आखिरी बार राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद रहे थे। लेकिन, राजस्थान की राजधानी जयपुर से उनका एक और अटूट व खास रिश्ता है। जो उनके प्रधानमंत्री बनने के पहले से ही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मनमोहन सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ डवलमेंट स्टेडीज, जयपुर (IDS JAIPUR) के चेयरमैन थे। वे इस पद पर 22 नवंबर 2002 से 14 जून 2004 तक रहे। यही नहीं उनकी याद में इस इंस्टिट्यूट में एक कमरा उनकी नेम प्लेट के साथ आज भी वैसे ही है जैसा उस वक्त था जब मनमोहन सिंह इस कमरे में बैठे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dr. Manmohan Singh Tenure as IDS Jaipur Chairman Rajasthan Room Preserved with his Nameplate news in Hindi
मनमोहन सिंह का ऑफिस। - फोटो : Amar Ujala

आईडीएस के निदेशक ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। संस्थान के निदेशक डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने चेयरमैन रहते यहां का दौरा भी किया था। वे इस कमरे में जिस चेयर पर बैठे थे वह अब भी उसी तरह संभाल कर रखी गई है। उनके चैंबर पर आज भी उनकी नेम प्लेट लगी हुई है। उन्होंने बताया कि डॉ. सिंह ने यहां पर पौधरोपण का काम भी किया था। हालांकि, वे काफी असरे पहले यहां के चेयरमैन रहे थे इसलिए उनसे जुड़े अनुभव बताने वाले भी यहां से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन, संस्थान को इस बात का गर्व है कि मनमोहन सिंह जैसा योग्य व्यक्ति उनका चेयरमैन रहा।

2019 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा उपचुनाव 2019 में प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। यह सीट भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को नामित किया था। विपक्षी पार्टी भाजपा की ओर से किसी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य घोषित किया गया था। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। यह उनका आखिरी कार्यकाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed