फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dr. Alka Singh Gurjar in Jaipur said Priyanka Gandhi came to Rajasthan on political tourism

Jaipur: डॉ. अल्का बोलीं- प्रियंका राजनैतिक पर्यटन में व्यस्त, भूल गईं महिला सुरक्षा पर कही गई बात

Mon, 11 Sep 2023 09:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Sep 2023 09:20 AM IST
सार

अल्का सिंह ने कहा कि राजनैतिक पर्यटन पर राजस्थान आई प्रियंका गांधी, तुर्किया पंचायत के पीड़ित परिवार और भीलवाड़ा गैंगरेप पीड़िता से मिलती तो बेहतर होता।

विज्ञापन
Dr. Alka Singh Gurjar in Jaipur said Priyanka Gandhi came to Rajasthan on political tourism
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी पर प्रदेश में राजनैतिक पर्यटन करने और महिला उत्पीड़न के मामलों पर चुप्पी साधे रखने को लेकर  आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनैतिक पर्यटन पर बार बार राजस्थान आती हैं, लेकिन महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने का उनके पास समय नहीं हैं। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम स्थल से महज तीन किलोमीटर दूर तुर्किया पंचायत के यशोदानपुरी गांव में एक महिला का अज्ञात शव मिला है। इसके बावजूद संवेदनहीनता देखिए कि टोंक सहित आसपास के सभी जिलों का इतना भारी पुलिस जाप्ता होने के बावजूद दो पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हमें आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो, लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता लगेगी, लेकिन जब प्रियंका गांधी चॉपर में बैठकर दिल्ली से निवाई तक आ सकती हैं तो क्या महज तीन-चार किलोमीटर दूर उस पीड़ित परिवार के पास नहीं जा सकती थी। 
विज्ञापन


 प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश में चींख-चींखकर कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं तो पीड़ित परिवार के पास क्यों नहीं गई। क्या उनका यह नारा केवल उत्तर प्रदेश की लड़कियों के लिए था, राजस्थान की लड़कियों के लिए नहीं था। खुद यदि नहीं जा सकती थी तो मुख्यमंत्री गहलोत से स्थिति का पता करवाती, लेकिन उन्हे राजनैतिक पर्यटन से फुर्सत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का सिंह गुर्जर ने कहा कि भीलवाड़ा में एक महिला शाम को खाना खाकर टहलने के लिए घर से बाहर निकलती है, और उसका अपहरण हो जाता है। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है और निर्वस्त्र करके सड़क पर पटक जाते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की शीट फाड़कर पीड़िता का तन ढकने का काम किया। दुर्भाग्य देखिए प्रियंका के राजनैतिक पर्यटन के चलते पुलिस बयान बदलने लगती हैं, और जब इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है तब पुलिस मानती है कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। प्रदेश की पुलिस भी कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। 


भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं को मुफ्त मोबाइल भी बांटे हैं। इस संबंध में पाली की रायपुर पंचायत समिति में सरकार द्वारा बालिकाओं को बांटे गए मुफ्त मोबाइल फोन का डेटा सरकार द्वारा लीक किया जा रहा है, जिसमें, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर शामिल है। सरकार पहले ही महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही, ऊपर से डेटा लीक का मामला सामने आना। केंद्र सरकार ने संसद में एक बिल पास किया है, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल इस बिल में कहा गया है कि यदि किसी कंपनी द्वारा इस प्रकार किसी का डेटा लीक किया जाता है तो 250 करोड तक का जुर्माना होगा। आज प्रदेश दुष्कर्म में नंबर वन, भ्रष्टाचार मे नंबर वन है तो फिर प्रियंका गांधी अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री की पीठ किसलिए थपथपा कर गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed