फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Doctors left scissors in woman's stomach during surgery at private hospital in Jaipur

Jaipur: राजधानी में निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, तिल्ली की सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची

Tue, 02 May 2023 11:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 May 2023 11:58 AM IST
सार

राजधानी जयपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन के समय महिला के पेट में कैंची छोड़ दी। बाद में सवाई मान सिंह अस्पताल की वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर शालू गुप्ता ने ऑपरेशन करके महिला के पेट से कैंची निकाली।

विज्ञापन
Doctors left scissors in woman's stomach during surgery at private hospital in Jaipur
एक्स-रे में पेट में निकली कैंची। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी जयपुर में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। डॉक्टर ने एक महिला मरीज की सर्जरी के दौरान उसके पेट में कैंची छोड़ दी। पेट में दर्द और जां के बाद जब ममाले का पता चला तो एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने सफलतापूर्वक कैंची को निकाल कर मरीज की जान बचाई। लापरवाही के इस मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक प्राइवेट अस्पताल के उन डॉक्टर्स पर अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


राजधानी के सीतापुरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक महिला मरीज की जान पर बन आई। सवाईमाधोपुर निवासी धोली ने बीते दिनों उक्त प्राइवेट अस्पताल में तिल्ली बढ़ने का ऑपरेशन कराया था। सर्जरी के दौरान उसके पेट में डॉक्टर्स ने सर्जिकल उपकरण मेटल की कैंची छोड़ दी। 20 अप्रैल को धोली अस्पताल से तो डिस्चार्ज हो गई, लेकिन उसके पेट में दर्द होने लगा। इस पर 29 अप्रैल को उसे प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एक्स-रे में हुआ खुलासा
अस्पताल में एक्स-रे कराने पर मरीज के पेट में कैंची नजर आई। इस पर सर्जरी यूनिट की हेड डॉक्टर शालू गुप्ता ने देर रात ऑपरेशन करते हुए कैंची को बाहर निकाला। डॉ. शालू ने बताया कि मरीज अब ठीक है जल्द उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। डॉ. शालू ने इसे लापरवाही के बजाय ऑपरेशन टीम का एक ह्यूमन एरर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्राइवेट अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी गुप्ता ने मामला संज्ञान में आने के बाद अब जांच की जाने की बात कही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक महिला का ऑपरेशन करने वाले किसी डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed