फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Diwali 2025 Confusion Cleared; Perform Lakshmi Puja on October 20, Not 21, Says Panchang

Diwali Puja Time: दिवाली कब मनाएं? 20 या 21 अक्टूबर! जानिए गोवर्धन पूजा तक क्या रहेंगे मुहूर्त

Fri, 17 Oct 2025 06:32 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 17 Oct 2025 06:32 PM IST
सार

दिवाली 2025 को लेकर भ्रम की स्थिति खत्म, शास्त्रों व पंचांग के अनुसार मुख्य लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर की रात को ही किया जाएगा। इस दिन प्रदोष, अमावस्या, निशीथ काल व वृषभ लग्न जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।

विज्ञापन
Diwali 2025 Confusion Cleared; Perform Lakshmi Puja on October 20, Not 21, Says Panchang
कब मनेगी दिवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2025 में दिवाली को लेकर एक बार फिर भ्रम की स्थिति बन गई है क्योंकि पंचांग में दो दिन अमावस्या पड़ रही है। लेकिन धर्मशास्त्रों और ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस बार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार की रात को ही प्रदोष काल, अमावस्या तिथि, निशीथ काल, वृषभ लग्न और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है। प्रोफेसर विनोद शास्त्री के अनुसार दीपाेत्सव के लिए  निम्न मुहूर्त इस बार रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्यों खास है 20 अक्टूबर 2025?

20 अक्टूबर 2025 को कार्तिक कृष्ण अमावस्या है, नक्षत्र रहेगा स्वाति, चंद्रमा तुला राशि में, और बनेगा सिद्धि योग। खास बात यह कि इसी दिन प्रदोष काल, अमावस्या, वृषभ लग्न और निशीथ काल एक साथ आ रहे हैं, जो महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोग माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन लक्ष्मी, गणेश और कुबेर पूजन करना अत्यंत फलदायी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2025 Confusion Cleared; Perform Lakshmi Puja on October 20, Not 21, Says Panchang
कब करें दिवाली पूजन - फोटो : अमर उजाला

 दिवाली पूजन मुहूर्त (20 अक्टूबर 2025)

  • प्रदोष काल: शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक

  • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक

  • वृषभ लग्न: रात 7:29 से 9:26 तक

  • सिंह लग्न (मध्यरात्रि पूजन): रात 1:57 से 4:12 तक

शास्त्रों में वर्णित है —"अमावास्यायां तु प्रदोषकाले दीपदानं विशेषतः। लक्ष्म्यै च विधिवद् पूजां धनधान्यप्रदं स्मृतम्॥"
(अर्थ: अमावस्या की प्रदोष वेला में विधिपूर्वक लक्ष्मी पूजन और दीपदान करने से धन, धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।)

Diwali 2025 Confusion Cleared; Perform Lakshmi Puja on October 20, Not 21, Says Panchang
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर्व का पूरा कैलेंडर

  • 18 अक्टूबर: धनतेरस

  • 19 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी

  • 20 अक्टूबर: मुख्य दिवाली पूजा (महालक्ष्मी पूजन)

  • 21 अक्टूबर: घरों में उत्सव, गृह पूजन और सामाजिक आयोजन

  • 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा

  • 23 अक्टूबर: भाई दूज

Diwali 2025 Confusion Cleared; Perform Lakshmi Puja on October 20, Not 21, Says Panchang
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

क्यों 20 अक्टूबर को ही करें पूजा?

चार विशिष्ट रात्रियां — कालरात्रि (शिवरात्रि), महारात्रि (दिवाली), मोह-रात्रि (जन्माष्टमी), दारुण रात्रि (होली) — इन सभी में निशीथकाल और रात्रि पूजन का विशेष महत्व है। इस बार दिवाली की अमावस्या 20 अक्टूबर की रात में ही पड़ रही है, इसलिए यही दिन महालक्ष्मी पूजन के लिए शास्त्रसम्मत और फलदायक रहेगा।

 21 अक्टूबर को क्या करें?

21 अक्टूबर को घरों में दीप सज्जा, परिवारिक पूजा, मेहमान नवाजी और उत्सव मनाना शुभ रहेगा, लेकिन लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर की रात ही करें।
 Disclaimer:: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग गणनाओं पर आधारित है। amarujala.com इनमें से किसी भी मान्यता की पुष्टि नहीं करता।।

यह भी पढे़ें- Jaipur News: एसएमएस अस्पताल में प्रोस्टेट का इलाज अब बिना सर्जरी, शुरू हुई रेज़्युम थेरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed