फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dhanteras 2025: Auspicious Puja Timings and Shopping Buzz in Jaipur Markets

Jaipur Dhanteras Shopping: जयपुर के बाजारों में रौनक लौटी; जानिए खरीदारी के लिए कौन से शुभ मुहूर्त,

Sat, 18 Oct 2025 08:23 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 18 Oct 2025 08:23 AM IST
सार

धनतेरस 2025 की पूजा 19 अक्टूबर शाम 7:16 बजे से 8:20 बजे तक होगी। जयपुर के बाजारों में खरीदारी का जोश बढ़ा है। यह समय लक्ष्मी और कुबेर पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Dhanteras 2025: Auspicious Puja Timings and Shopping Buzz in Jaipur Markets
धनतेरस पर क्या रहेगा मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार धनतेरस पर 2 दिन तक खरीदारी करने का मौका है। पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ रही है। त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 01:51 बजे तक रहेगी। हालांकि, प्रदोष काल जो सूर्यास्त के बाद शुरू होता है, 19 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि में नहीं आता। इसी कारण माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा 19 अक्टूबर की शाम को ही की जाती है।

विज्ञापन

जयपुर में धनतेरस की शाम खास होती है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 बजे से लेकर रात 08:20 बजे तक है। इस समय में जयपुर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी की रौनक देखने को मिलती है। बाजारों में दीपों की रोशनी, सजावट और ग्राहकों की भीड़ त्योहार की खुशियाँ बढ़ा देती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए अलग-अलग बाजार तय हैं। सभी बाजारों में त्योहार की तैयारियां जोरों से की जा रही है। खरीदारों की जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। इसे देखते हुए शहर में अगले 5 दिन तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। 

विज्ञापन


जयपुर सराफा बाजार में धनतेरस के असर पर शगुन के तौर पर सोने और चांदी की खरीद की जाती है। इसमें सराफा कमेटी की तरफ से चांदी के सिक्के और नोट जारी किए जाते हैं। हालांकि इस बार सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों के चलते बाजार पर असर देखने को मिल रहा है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि इस बार सोने और चांदी की बढ़ी कीमतों के चलते खरीदारी कम देखने को मिल रही है। आने वाले समय में शादियों का सीजन है इसलिए जिसे जरूरत है वहीं बाजार में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें-  Diwali Puja Time: दिवाली कब मनाएं? 20 या 21 अक्टूबर! जानिए गोवर्धन पूजा तक क्या रहेंगे मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed